Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनरिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाएं जा रही हैं आलिया, अब किया ये नया...

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाएं जा रही हैं आलिया, अब किया ये नया कारनामा

अलिया भट्ट इन दिनों लगातार  बड़े इवेंट में नजर आ रही हैं, शादी और बेटी के बाद वे और ज्यादा काम करती दिख रही हैं। हाल ही में उन्होने गाला में डेब्यू किया है। इस बड़े शो में एंट्री के बाद उन्होंने एक और कारनामा कर दिखाया है। आलिया ने एक बड़े ब्रांड की एम्बेसडर बन नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। ये ब्रांड कोई और नहीं Gucci है। अब आप सब सोच रहे होंगे तो इसमें तो पहले भी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आ चुकी हैं, पर यहां बात कुछ और ही है। जिस वजह से आलिया ने इतिहास रच दिया है.. जानिए आगे क्या है वो खास बात..

30 की उम्र में हासिल कर चुकी बड़ी प्रसिद्धी 

अलिया भट्ट ने कुछ महीने पहले ही में अपना 30वां बर्थडे मनाया। उम्र के इस पढ़ाव पर आलिया की प्रसिद्धी बढ़ती जा रही है। साल 2023 के बड़े से बड़े अवॉर्ड आलिया ने अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही वे कई खास शो में नजर आयी, जिसमें सबसे यादगार रहा मेट गाला 2023। उनकी ये एंट्री मेट गाला में खास रही। यहां उनकी ड्रेस की भी काफी चर्चा हुई।

ग्लोबल ब्रैंड एम्बेसडर बनी आलिया 

आलिया भट्ट लग्जरी लेबल Gucci के न्यू फेस के रूप में चुनी गई हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि फैशन हाउस ने उन्हें सिर्फ इंडिया के लिए नहीं बल्कि ग्लोबल ब्रैंड एम्बेसडर के रुप में चुना है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ आलिया ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले अब तक कभी भी Gucci ने किसी भारतीय एक्ट्रेस को अपना ग्लोबल फेस नहीं बनाया है।

फैशन हाउस ने अपने ऑफिशल सोशल हैंडल पर खास पोस्ट कर आलिया का स्वागत भी किया। शेयर की फोटो के साथ उन्होंने लिखा ‘आलिया भट्ट हाउस की नई ग्लोबल एम्बेसडर बन गई हैं। इस फोटो में आलिया नए Gucci Bamboo 1947 बैग के साथ फोटोशूट करती नजर आ रही हैं।

फैशन हाउस के इस पोस्ट पर आलिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होने मैसेज लिखा की Gucci का इंटरनेशनल फेस बनने पर वे बहुत खुश हैं, और Guuci को बहुत-बहुत धन्यवाद।

साल 2022 खास रहा आलिया के लिए 

साल 2022 में आलिया ने रणवीर कपूर से शादी की जिसके बाद उन्होने बेटी राहा को जन्म भी दिया। इसी साल आलिया के करियर की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई। जिनमें RRR, गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स और ब्रम्हास्त्र शामिल रही। इस सभी फिल्मों में आलिया के फैंस ने उन्हें बेहद पसंद किया। आलिया जल्द ही कई और खास प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। जिसमें हॉलीवुड डेब्यू की फिल्म भी शामिल है। फिल्म “हार्ट ऑफ स्टोन” के जरिए आलिया इंटरनेशनल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी। इसके अलावा वे रणबीर सिंह के भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग की फोटो कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर नजर आयी थीं। आलिया के लिए ये कहना गलत नहीं होगा की वे अपने काम और अपनी फैमिली को बहुत अच्छे से सम्हाल रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments