Thursday, September 19, 2024
Homeदुनियाफिर चली EVM की हवा, इस बार एलन मस्क ने जताया विरोध

फिर चली EVM की हवा, इस बार एलन मस्क ने जताया विरोध

देशभर में एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की चर्चा होने लगी है। ईवीएम को लेकर तमाम बडे़ नेताओं के बयान आने शुरु हो चुके हैं। एक बार फिर से ईवीएम की जगह बैलेट पेपर की मांग की जाने लगी है। अब सवाल ये हैं की आखिर ईवीएम की हवा फिर क्यों चलने लगी। दरअसल इस बार ये बहस नेशनल नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर शुरु हुई है।

इस बार दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ईवीएम को लेकर बात कही है। जिसके बाद से ईवीएम पर विवाद ने जोर पकड़ लिया है। अब आगे जानते हैं आखिर एक्स पर क्या पोस्ट किया एलन मस्क ने। जिसके बाद से ईवीएम को बंद कर बैलेट पेपर की मांग की जा रही है।

एलन मस्क का X पर पोस्ट 

इस पोस्ट में मस्क ने ईवीएम (EVM) के हैक होने और इसे हमेशा के लिए खत्म करने की बात कही है। उनके इस पोस्ट के बाद कांग्रेस के राहुल गांधी, सपा के अखिलेश यादव और कई अन्य दलों के नेता भी ईवीएम के मुद्दे पर आक्रमक हो गए हैं।

क्या कहा (EVM)  राहुल गांधी ने ? 

राहुल गांधी ने X  पर पोस्ट किया की  “भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments