Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडकियारा सिद्धार्थ की शाही शादी का वीडियो हुआ जारी

कियारा सिद्धार्थ की शाही शादी का वीडियो हुआ जारी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का पहला वीडियो रिलीज हो गया है। जिसे कियारा ने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट किया है। शानदार शादी के भव्य मंडप पर किसी राजा रानी की शादी से कम नहीं थी इस जोड़े की शादी।

अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने पिंक कलर को चुना था। लाइट मेकअप वाले लुक में गुलाबी रंग का लहंगा बहुत जच रहा था दुल्हन कियारा पर। उनके लहंगे की कीमत का अंदाजा इसके वर्क से लगाया जा सकता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह है इसमें जड़े हीरे। जी हां, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कियारा आडवानी की शादी का लहंगा तैयार किया था, उन्होंने खुद बताया की एक्ट्रेस का लहंगा एम्प्रेस रोज कलर का था, जिसमें स्वरवॉसकी ब्रांड के असली हीरे जड़े हुए हैं। जिनकी वजह से इसकी कीमत लाखों में थी।

कियारा और सिद्धार्थ दोनों को रोमन देश पसंद है, जिसे ध्यान में रखकर रोमन आर्किटेक्चर से प्रेरित होकर खूबसूरत कढ़ाई की गई। कियारा की ज्वैलरी भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी। दुल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरवानी जिसमें वे बहुत ही शानदार नजर आएं उसे भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। मनीष मल्होत्रा इस जोड़े के करीबी दोस्त है इसलिए उनके डिजाइन किए कपड़ों को शादी के लिए चुना गया।

आज जारी हुए विडियों में दुल्हन और दुल्हे दोनों का अंदाज बहुत निराला लग रहा है। कियारा की शानदार एंट्री होती है, जिसमें उनका परिवार उनके साथ मौजूद है। कियारा नाचते हुए सिद्धार्थ के पास पहुंची हैं, और दोनों एक दूसरे को माला पहनाते हैं। बैकग्राउंड में दोनों की मूवी शेरशाह का ही सॉग चल रहा है, “मेरा ढोला नी आया ढोला…”। वीडियो के अंत में दोनों बड़े ही खास अंदाज में एक दूसरे को नमस्कार करते नजर आते हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शाही शादी का शाही अंदाज नजर आया वीडियों में।

कियारा के लहंगे के साथ देखें दूसरी एक्ट्रेस ने क्या पहना अपनी शादी में, जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 

https://ahmdevi.com/actresses-wore-expensive-wedding-lehengas-wedding-news-sabyasachi-mukherjee-manish-malhotra-fashion-designe/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments