Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडकभी बुली करते थे लोग, आज है इनके लाखों फैंस

कभी बुली करते थे लोग, आज है इनके लाखों फैंस

किसी इंसान के लिए इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता की उससे उसकी पहचान छीन ली जाएं। पर एल्ला के साथ ऐसा ही हुआ वो पैदा तो हुई थी एक लड़के के शरीर के साथ पर उनका मन था लड़की का। उसमें वो सब हरकतें और अदा थी जो एक लड़की में होती है,पर समाज और आसपास के लोग उस पर दबाव डालते रहे। ऐसे में माता-पिता को जब पता चला तो पहली बार समझनें में उन्हें मुश्किल हुई पर जब उनका साथ मिला तो एल्ला की जिंदगी बदल गई। एल्ला डी वर्मा जल्द ही “मिस ट्रांस क्वीन” प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। उनका अब तक का सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा, पर आज वो बहुत खुश हैं, और उनको प्यार देने वाले उनके लाखों फैंस भी उनके साथ हैं।

एल्ला डी वर्मा पहले देव वर्मा थी। उनका जन्म 25 अगस्त 1998 को दिल्ली में हुआ।  शरीर से तो वे लड़का थी पर वे खुदको लड़की ही समझती रहीं। यही वजह थी की वे ज्यादातर लड़कियों के साथ ही रहती थीं। स्कूल में उन्हें बुली किया जाता था, इसके चलते उन्होंने अपनी पसंद के स्पोर्ट में जाना भी बंद कर दिया। कक्षा 10वीं की पढ़ाई के बाद जब उनने एक दिन हिम्मत करके अपनी मां को बताया तो उनका परिवार उन्हें डॉक्टर के पास ले गया। जब कुछ नतीजा नहीं निकला तो, उनके पिता ने तय कर लिया की उन्हें ऑस्ट्रेलिया उनकी मौसी के पास भेज दिया जाए। एल्ला इंडिया से रवाना होती, इससे पहले लॉकडाउन लग गया। हर घर के दरवाजें बंद हो गए, पर एल्ला ने अपनी किस्मत का दरवाजा खोला। उन्होने खुद पर काम करना शुरु कर दिया और बन गई देव से एल्ला डी वर्मा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एल्ला के लिए बहुत मददगार साबित हुआ। उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्मिंग रुप तैयार किया जिसे देखकर हर कोई आज उनकी तारीफ करता है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फैंस है, जो उनको बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। एल्ला डी वर्मा आज के समय की बहुत फेमस मॉडल बन गई हैं। ये उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है, उन्होने अपनी किस्मत खुद अपने हाथों लिखी है। आज उनकी कुल संपत्ति 2 मिलियन डॉलर है, और ये कमाई उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर एकत्रित की है।

हर साल कई सारे ब्यूटी प्रेजेंट आयोजित होते हैं इन्हीं में से एक है, मिस ट्रांस क्वीन प्रतियोगिता। जिसमें अलग-अलग राज्यों से चुनी गई ट्रांस क्वीन में से एक देश का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। इसी प्रतियोगिता में इस साल दिल्ली की तरफ से एल्ला डी वर्मा रिप्रेजेन्ट करने जा रही हैं। देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन का खिताब साल 2018 में वीणा सेंद्रे को मिला था। वे बैंकॉक में आयोजित मिस इंटरनेशनल क्वीन 2019 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वीणा छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments