Thursday, September 19, 2024
Homeदेश-दुनियादेश की 15वीं राष्ट्रपति होगीं द्रौपदी मुर्मू  

देश की 15वीं राष्ट्रपति होगीं द्रौपदी मुर्मू  

देश की 15वें राष्ट्रपति पद के लिए महामहिम द्रौपद्री मुर्मू  का नाम तय हो चुका है। मतगणना के सभी राउंड में मुर्मू आगे रहीं। वे देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति है। मुर्मू की जीत ने महिला वर्ग के लिए भी रास्ते खोल दिए है, वे सभी के लिए मिसाल बन चुकी हैं। देश के हर राज्य में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतगणना के बाद उन्हें बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे।

इस चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े थे, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित कर दिए गए। द्रौपद्री मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले जिनकी वोट वैल्यू 67,6803 रही। विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिनकी वोट वैल्यू 3,80177 रही। जानकारी के मुताबिक मुर्मू को 15 से 17 विपक्षी सांसदों ने भी वोट दिए। इस भारी मतों की जीत ने उन्हें हर राउंड में आगे रखा।

रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी के अनुसार द्रौपद्री मुर्मू को अपेक्षा से ज्यादा वोट मिले, निर्वाचित राष्ट्रपति को घोषणा पत्र सौंप दिया गया है। मुर्मू के कुल वोट का प्रतिशत रहा 64 और विपक्ष नेता यशवंत सिन्हा का प्रतिशत रहा 36।

देशभर में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है, नए चयनित राष्ट्रपति को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को मिलकर बधाई दी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने भी उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुर्मू को ट्वीट कर जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments