Tuesday, September 17, 2024
Homeलाइफस्टाइलवड़ा पाव गर्ल अब दिल्ली की रेहड़ी में नहीं बल्कि बिग बॉस...

वड़ा पाव गर्ल अब दिल्ली की रेहड़ी में नहीं बल्कि बिग बॉस में आएंगी नज़र

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT) की शुरुआत 21 जून को हो चुकी है। जिसे अनोखे स्टाइल में अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट कर रहे हैं। वहीं सीजन 3 के कंटेस्टेंट की बात की जाएं तो कई बड़े सोशल मीडिया के लोग इसमें शामिल हैं। जिसमें दो बीवियों वाले अरमान मलिक (Armaan Malik) का नाम भी शामिल है। इस सीजन में एक और नाम खास है जिसने दिल्ली के ठेलों से आगे निकलकर टेलीविजन तक का सफर पूरा किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका गेरा दीक्षित की।

दिल्ली की प्रसिद्धी पहुंची मुंबई 

Bigg Boss OTT

दिल्ली के वड़ा पाव की प्रसिद्धी अब मुंबई तक पहुंच चुकी है। वैसे तो वड़ा पाव मुंबई की ही शान है, पर ये दिल्ली कैसे पहुंचे इस बारे में चंद्रिका का यही कहना है की वे बहुत प्यार से इसे बनाती हैं, जो सभी को स्वादिष्ट लगते हैं। चंद्रिका वड़ा पाव के लिए जानी जाती हैं और साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं। जो अपने स्टोर का वीडियो यू्ट्यूब पर पोस्ट करती रहती हैं। पर अब वे कुछ समय के लिए दिल्ली में नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 3 में (Bigg Boss OTT) में दिखाई देने वाली हैं।

चंद्रिका की एक दिन की कमाई ने चौंका दिया दर्शकों को 

Bigg Boss OTT

बिगबॉस में आते ही चंद्रिका ने बताया की वे लंबे समय से दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में वड़ा पाव की रेहड़ी लगा रही हैं। बाद में उन्होंने अपनी दुकान खोल ली। जहां वे एक दिन में 40 हजार तक की कमाई कर लेती हैं। बिगबॉस (Bigg Boss OTT) का निमंत्रण उन्होंने क्यों स्वीकार किया? इस पर चंद्रिका कहती हैं क‍ि “लोगों की यह धारणा है कि मैं बेहद असभ्य और गुस्सैल व्यक्ति हूं। बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी भागीदारी के साथ, मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मैं सभी भावनाओं को चित्रित करूं और दर्शक मेरे व्यक्तित्व के विभिन्न रंगों को देखें। लोगों ने मुझे गुस्से में फूटते देखा है। हालांकि, वे मेरे गुस्से के पीछे के कारणों को नहीं जानते हैं।

बिगबॉस में वड़ा पाव गर्ल को देखना होगा रोमांचक 

हम सभी चंद्रिका के हुनर के वीडियो तो देख चुके हैं, अब उन्हें बिगबॉस पर करीब से देखना और भी रोमांच से भरा रहेगा। वैसे स्ट्रीट फूड वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं। अमनदीप सिंह के साथ वे “दारजी” सॉन्ग में इन दिनों दिखाई दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments