Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडभारत पहुंचा चंद्रमा पर, भारतीय वैज्ञानिकों को पूरी दुनिया ने कहा "जय...

भारत पहुंचा चंद्रमा पर, भारतीय वैज्ञानिकों को पूरी दुनिया ने कहा “जय हो”

भारत की सफलता का दिन, भारत के वैज्ञानिकों की मेहनत का दिन है आज। भारत का चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 Mission Successful) आज चंद्रमा पर लैंड कर चुका है। ये एक तपस्या का फल है, जिसके पीछे कई सालों की मेहनत लगी थी।

लैंडिंग के साथ ही इसरो के डायरेक्टर एस सोमनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस सफलता की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस सफलता को भारत का गौरव का क्षण बताया है।

ज्ञात हो की दो माह पहले चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 Mission Successful)  चंद्रमा की यात्रा पर रवाना हुआ था। जो आज 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतर चुका है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भारतीय वैज्ञानिक पहले ही गारंटी दे चुके थे।

चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Mission Successful) की सफल लैंडिंग हो गई है। पूरे देश में जश्न शुरु हो चुका है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है। पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है। इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल पर पहुंच गया है। चंद्रयान-3 सफल रहा। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई। चंद्रयान 2 की असफलता के बाद वैज्ञानिकों ने रिसर्च और शोध को पार किया। जिसके बाद ही उन्होंने आज ये सफलता हासिल की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments