Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडCannes Film Festival 2023: बहुत पुराना है इसका इतिहास

Cannes Film Festival 2023: बहुत पुराना है इसका इतिहास

कान्स फिल्म फेस्टिवल अंतरर्राष्ट्रीय दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल माना जाता है, जिसकी शुरुआत 20 स‍ितंबर 1946 में हुई थी। साल 2023 का 76वें कान्स की डेट आ चुकी है, जो 16 मई से शुरु होगा और 27 मई तक चलेगा। इस आयोजन में शिरकत करना हर अभिनेत्री का सपना होता है। जानकारी के अनुसार इस बार कांस ने में बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और पूर्व मिस वर्ड मानुषी छिल्लर कांस के रेड कारपेट पर दिखाई देंगी। जानते हैं अब तक क्या-क्या हो चुका है कान्स में…

साल 1946 में जब पहले कांस फेस्टिवल की शुरुआत हुई तो उस समय दुनियाभर की 21 फिल्मों को इसमें दिखाया गया था। भारत की बात करें तो पहले कान्स में चेतन आनंद की फिल्म “नीचा नगर” प्रदर्शित की गई थी। इस फिल्म को उस समय Grand Prix award से सम्मानित किया गया था। अब इस अवॉर्ड का नाम बदलकर the Palm d’Or कर दिया गया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल ने अब तक बहुत लंबा सफर तय किया है। जिसमें दुनियाभर की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। बीते साल में बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण इसमें शिरकत कर चुकी हैं।

साल 2023 का कांस फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरु होने जा रहा है। जो की फ्रांस के तटीय क्षेत्र फ्रेंच रिवेरा में आयोजित होगा। जिसमें कई नए सेलेब्स इसके रेड कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके साथ ही कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी जाएगी। इस फिल्म फेस्ट‍िवल में एक्ट्रेस की ग्लैमरस एंट्री ‘फैशन फॉर रिलीफ’ के माध्यम से पर्यावरण और मानवीय कारणों के लिए फंड जमा करने के लिए भी होती है।’फैशन फॉर रिलीफ’ लंदन आधारित केयर नाम की नॉन प्रोफिटेबल संस्था के साथ मिलकर कार्यक्रम को आयोजित करती है। इन कार्यक्रमों से जमा होने वाला धन अंतरराष्ट्रीय चैरिटेबल संस्थान को दिया जाता है। जिसके जरिए जरुरमंदों तक मदद पहुंचायी जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments