Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूड2 अरब के डायमंड नेकलेस में रेड कारपेट पर नज़र आयीं प्रियंका...

2 अरब के डायमंड नेकलेस में रेड कारपेट पर नज़र आयीं प्रियंका चोपड़ा

फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में देश विदेश के तमाम सेलेब्स रेड कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान आलिया भट्ट ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस दौरान वह सफेद मोतियों से बनी हुई खूबसूरत सी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। वहीं इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान वह ब्लैक कलर के खूबसूरत से गाउन में स्पॉट हुईं। उन्होंने गले में एक प्यारा से नेकपीस कैरी किया था, जिसको लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।   

प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2023 में अपने दिलकश अंदाज से सभी का दिल जीता। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ प्रियंका चोपड़ा गले में काफी यूनिक डायमंड नेकलेस पहने नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के गले में यह नेकलेस बहुत खूबसूरत लग रहा था और अब इसके बारे में एक ऐसी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है जो काफी शॉकिंग है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने गले में 11.6 कैरेट का डायमंड पहना हुआ था और इस नेकलेस को बुलगारी ज्वेलरी कंपनी ने डिजाइन करवाया था।

मेट गाला फैशन इवेंट में प्रियंका काले रंग के सुंदर से गाउन में पहुंचीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था और बन बनाया था। इसके साथ उन्होंने डायमंड का नेकलेस पहना था। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 11.06 कैरेट का डायमंड लगा हुआ था। सोशल मीडिया से सामने आई जानकारी के अनुसार इस नेकलेस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि करीब 2 अरब रूपये है।

सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि दो अरब की कीमत के इस नेकलेस को इवेंट के बाद नीलाम कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि यह डायमंड नेकलेस बुलगारी की तरफ से है और इसे नीलाम किया जाएगा।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला इवेंट में वेलेंटिनों का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। इस दौरान निक ने व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट, टाई और जैकेट पहनी थी। प्रियंका का यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बोल्ड गाउन पहन प्रियंका ने मेट गाला कार्पेट पर जैसे ही एंट्री की वैसे की जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास के हाथ में हाथ डाले गाला में पहुंची थीं। कपल ने एक साथ रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments