Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनजानिए गौतम बुद्ध के उन विचारों को जो बदल सकते हैं आपका...

जानिए गौतम बुद्ध के उन विचारों को जो बदल सकते हैं आपका जीवन

Buddha Purnima 2023 : वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध जयंती मनाई जाती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। बुद्ध दुनिया को अहिंसा, करुणा और सम्पूर्ण विश्व को शांति का संदेश देने के लिए जाने जाते हैं। बुद्ध के दिए ज्ञान लोगों को जीवन की राह दिखाते हैं। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया । सत्य का मार्ग बताने वाले बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग को बताया था जिसमें दृष्टि, संकल्प, वाक, कर्मान्त, व्यायाम, स्मृति और समाधि की बात कही गई है। बुद्ध विचारों का समावेश हैं, अगर इंसान को दुख, क्रोध और लोभ से दूर रहना है तो उसे महात्मा बुद्ध के विचारों को समझना होगा और उसका ईमानदारी से पालन करना होगा। 

तो चलिए जानते है भगवान् बुद्ध विचारों को और उनके द्वारा दिखाई गयी कुछ खास सीख

गौतम बुद्ध के 10 अनमोल विचार

  • एक जलते हुए दीपक से हजारों दीपक रोशन किए जा सकते है, फिर भी उस दीपक की रोशनी कम नहीं होती हैं। उसी तरह खुशियां भी बांटने से बढ़ती है, कम नहीं होती।
  • इंसान के भीतर ही शांति का वास होता है, इसे बाहर ना खोजे।
  • शरीर को स्वस्थ रखना हमारा कर्त्तव्य है, नहीं तो हम अपने दिमाग को स्वस्थ और मजबूत नहीं रख पाएंगे।
  • इस पूरी दुनिया में इतना अन्धकार नहीं है कि वो एक छोटे से दीपक के प्रकाश को मिटा सके।
  • नफरत से नफरत कभी खत्म नहीं हो सकती। नफरत को केवल प्यार द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है। यह एक प्राकृतिक सत्य है।
  • अगर आप वाकई में अपने आप से प्यार करते है, तो आप कभी भी दूसरों को दुःख नहीं पहुंचा सकते।
  • खुशियों का कोई अलग रास्ता नहीं, खुश रहना ही रास्ता है।
  • क्रोधित रहना, जलते कोयले को किसी दूसरे पर फेंकने की इच्छा से पकड़े रहने के समान है। यह सबसे पहले खुद को ही जलाता है।
  • हम जो कुछ भी हैं वह हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह खुशी उसका साथ कभी नहीं छोड़ती।
  • किसी जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता है पर बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है।

जरूरतें कम खुशी ज्यादा
जब इंसान की जरुरतेंं कम होगी तो उसके साधन कम होंगे जिन्हें जुटाने में उसे कम मेहनत करनी होगी। जिससे वो स्वस्थ रहेगा और खुश रहेगा इसलिए जो इंसान थोड़े में खुश हो जाता है वही इंसान असल जिंदगी में सच्चा सुखी होता है।

क्रोध विनाश का कारण
क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। क्रोधित मनुष्य आवेश में अपने सोचने समझने की शक्ति को खो देता है इसलिए उसका सही काम भी उल्टा हो जाता है। इसलिए क्रोध से दूर रहने का प्रयास करें। आप उसे नियंत्रित करें, ना कि क्रोध आपको नियंत्रित करे।

सच भगवान सूर्य की तरह अटल है
भगवान बुद्ध ने कहा था कि हमेशा सच बोलिए क्योंकि सत्य छिप ही नहीं सकता, उसे छुपाने के चक्कर में इंसान तो दस झूठ बोलने पड़ते हैं। सत्य भगवान सूर्य की तरह अटल है।

नफरत को प्यार से ही हराया जा सकता है        नफरत की आंधी को केवल प्रेम के ही वार से रोका जा सकता है। प्रेम वो नदी है, जहां हर नफरत समा सकती है। इसलिए क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से ,स्वार्थ को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच से जीतने का प्रयास कीजिए।

मन शांत मतलब आधी विजय
जो व्यक्ति शांति से काम लेता है, वही सफल होता है। शांत व्यक्ति ही तकलीफों को जड़ से खत्म कर सकता है। इसलिए इंसान को हमेशा अपना चित्त शांत और ठंडा रखना चाहिए। जिस दिन आप ये कर लेंगे उस दिन आप अपनी आधी जंग जीत लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments