Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनBTS का “Take Two” सॉग आज से सुनिए...

BTS का “Take Two” सॉग आज से सुनिए…

BTS आज अपनी 10वीं सालगिरह पर अपना “Take Two” सॉग रिलीज करने जा रहा है। इस गाने के साथ BTS जो की दुनिया भर में मशहूर कोरियाई बैंड हैं वो वापसी कर रहा है। काफी लंबे समय के इंतजार के बाद फैंस को इस बैंड का नया गाना देखने को मिलेगा, जिससे उनके फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

इस गाने की खास बात ये है कि काफी दिनों के बाद BTS के सातों मेबर्स इसमें एक साथ परफॉर्म करते नज़र आने वाले हैं। फैंस के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सॉग रिलीज होने के पहले ही सोशल मीडिया पर BTS नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

“Take Two” गाने से पहले BTS के सदस्य सूगा ने फेमस हैजली के साथ अपना एक री वेम्प्ड वर्जन “Lilith” रिलीज किया। ये गाना हेजली के लेटेस्ट एल्बम “If I Can’t Have Love,I Want Power” से लिया गया है, जो इसी नाम की एक घंटे की फिल्म से है। इस गाने को Colin Tilley ने हेजली के लिए डायरेक्ट किया था, जिसमें हेजली का नाम Queen Lila था। Tilley हेजली के लिए इससे पहले भी “Without Me” और “You Should Be Sad” नाम के म्युजिक वीडियो डायरेक्ट कर चुके हैं।

“Lilith” गाने में सूगा और हेजली की केमेस्ट्री बहुत शानदार रही। फैंस से उन्हें बहुत प्यार मिला। ये गाना 65 देशों में लगभग 2.6 मिलियन बार सुना जा चुका है। जहां ये गाना अमेरिका में itune पर सातवें और Spotify पर 17वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments