Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनबॉलीवुड की 5 फेमस एक्ट्रेसेस जो गोद ली बच्चियों की बनी मां

बॉलीवुड की 5 फेमस एक्ट्रेसेस जो गोद ली बच्चियों की बनी मां

एक बच्चें की मां बनना और मातृत्व के कर्तव्य को निभाना हर औरत की चाह होती है। उसके जीवन की सार्थकता तभी पूरी मानी जाती हैं, जब वो मां बनती हैं। यहां मां बनने से मतबल उसकी कोख से बच्चें का जन्म होना जरुरी नहीं हैं, बस चाहत जरुरी है। ऐसा की कुछ कर दिखाया है बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों ने। जिन्होंने बच्चें को जन्म तो नहीं दिया पर वे आज सबसे अच्छी मां मानी जाती हैं। इन पांच अभिनेत्रियों ने अपनी परवरिश से समाज को सुंदर संदेश दिया है। जरुरतमंद बच्चों की मां बनकर उन्हें नया जीवन दिया, उन्हें काबिल बनाया हैं।

मां बनने का आनंद एक मां ही समझती है। समय बदल रहा हैं, आज बच्चें की परवरिश के लिए माता-पिता दोनों का होना जरुरी नहीं माना जाता है, ना ही अनाथ बच्चों को गोद लेने से कई झिझकता है। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने बच्चियों को गोद लेकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया है, उन्हें काबिल बनाया है। इन अभिनेत्रियों के इस कर्तव्य में कोई छल या दिखावा नहीं दिखता। उन्होंने सच में मां होने का सुख पाया है अपने गोद लिए बच्चों के साथ।

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन अपने काम की वजह से हर वक्त चर्चा में बनी रहती हैं। मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही उन्होंने 1 बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने रेने रखा। 2 साल के अंदर उन्होंने 1 और बच्ची को गोद लिया, जिसे नाम दिया अलीशा। आज उनकी दोनों बेटियां अच्छा जीवन यापन कर रही हैं। रेने एक डॉक्यूमेंट्री में भी नजर आ चुकी हैं। सुष्मिता सेन आज एक आइडल बन चुकी हैं। दो जिंदगी को सवांर कर उन्होंने मां होने का कर्तव्य बखूबी निभाया है।

रवीना टंडन

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित हुई हैं। एक्टिंग के अलावा वे अपने समाजिक कार्य के लिए जानी जाती हैं। रवीना टंडन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं की उन्होंने शादी के पहले ही दो बच्चियों को गोद लिया, जिनका नम उन्होंने पूजा और छाया रखा। इन लड़कियों को रवीना ने अच्छी परवरिश दी, और उनकी शादी भी करवायी। रवीना टंडन की गोद ली दोनों बेटियां आज अच्छे पद पर काम कर रही हैं।

साक्षी तंवर

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस साक्षी तंवर हर घर की फेवरेट बहु मानी जाती हैं। इन्होंने शादी नहीं की पर साल 2018 में एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम उन्होनें दित्या तंवर रखा है। साक्षी इस बच्ची से बेहद प्यार करती हैं।

सनी लियोनी

एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी बोल्ड फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, पर 2017 में उनकी ये छबि बिल्कुल बदल गई। उन्होंने 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से एक बच्ची को गोद लिया।  इस बच्ची का नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा। सनी और उनके पति अक्सर अपनी बेटी निशा के साथ नजर आते रहते हैं। निशा के अलावा सनी लियोनी दो जुड़वा बच्चों की मां हैं। वे अपने तीनों बच्चों को एक समान शिक्षा और अच्छी परवरिश दे रही हैं।

हेलन

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हेलन ने राइटर सलीम खान से शादी की। एक बार की बात है की ये कपल कही जा रहा था, तभी सड़क किनारें एक बच्ची अपनी मां के शव के पास बैठी रोती दिखी। सलीम खान और हेलन ने इस बच्ची को गोद ले लिया और उसे घर ले आएं। ये बच्ची कोई और नहीं अर्पिता खान हैं, जो खान परिवार की सबसे लाड़ली बेटी बनीं।

ये सभी बॉलीवुड कलाकार समाज को एक संदेश देते हैं, की जरुरमंद को थोड़ा सा प्यार दिया जाए तो दुनिया बदल सकती है। मां होने के लिए जरुरी नहीं की बच्चें को जन्म दिया जाए, मां होने के लिए बस प्यार और स्नेह की जरुरत हैं। मातृत्व दिवस पर इस सभी देवियों को प्रणाम।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments