Tuesday, September 10, 2024
Homeदुनियाकान्स फिल्म फेस्टिवल में अमन गुप्ता की एंट्री ने बनाया रिकॉर्ड

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अमन गुप्ता की एंट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Boat के को फाउंडर अमन गुप्ता को तो सभी जानते हैं, इनकी पॉपुलैरिटी इतनी अधिक है की सोशल मीडिया पर इनके करोड़ों फैंस हैंं। अमन गुप्ता आज एक बेहतरीन बिजनेसमैन माने जाते हैं। इनकी उपलब्धियों में एक खास कारनामा और जुड़ गया है। फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में एंट्री कर अमन गुप्ता ने नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिखाया है। कान्स के रेड कारपेट पर नज़र आने वाले वे पहले भारतीय बिजनेसमैन बन चुके हैं। इस समारोह में वे अपनी पत्नी के साथ नजर आए, जहां उनके ड्रैसिंग सैंस की भी बहुत तारीफ की गई। अमन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सपने सभी के सच होते हैं, जैसे उनके हुए..

साल 2023 का कांस फिल्म फेस्टिवल भारतीयों के लिए खास बनता जा रहा है। जहां एक ओर हरियाणा की अभिनेत्री सपना चौधरी ने अपनी शानदार डेब्यू एंट्री कर लोगों को चौंका दिया वहीं अब बिजनेसमैन अमन गुप्ता को रेड कारपेट पर देख हर कोई आश्चर्य में पड़ गया है। उनका स्टाइलिश अवतार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। मीडिया को अभिवादन करते हुए अमन गुप्ता और उनकी पत्नी प्रिया डागर ने नमस्ते किया। उनकी इन तस्वीरों ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बंटोरी।

कांस के रेड कारपेट पर अमन गुप्ता ने 20 मई 2023 को एंट्री की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की। अमन गुप्ता ने पत्नी प्रिया डागर के साथ प्रतिष्ठित ‘कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023’ के रेड कार्पेट पर चलते हुए अपने गर्व के पल को भी शेयर किया। इस कार्यक्रम के लिए अमन ने एक ब्लैक ह्यूड वेलवेट बंदगला सूट पहना था, जिसे उन्होंने कूल सनग्लासेस के साथ और आकर्षक बनाया था। उनकी पत्नी प्रिया सिल्वर कलर की शिमरी स्लिट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। तस्वीरों के साथ अमन ने एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी वास्तविक भावनाओं को भी शेयर किया।

अमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर लिखा कि “कई बार हम कोई सपना देखते हैं और वह सच हो जाता है, हमें कई बार यह पता नहीं होता कि भगवान की हमारे लिए क्या प्लानिंग है, मैंने इस बारे में तो सपने में भी नहीं सोचा था, लेकिन आज मैं उसे जी रहा हूं, अगर मैं यह कर सकता हूं तो आप भी कर सकते हैं। मैं हमेशा से ऐश्वर्या राय जैसी सेलेब्स को रेड कार्पेट पर देखा करता था, मगर यह कभी नहीं सोचा था कि मुझे भी यहां एक दिन चलने का मौका मिलेगा, मैं भगवान और जिंदगी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं”।

अमन गुप्ता कांस के मंच पर उपस्थिति दर्ज करने वाले पहले भारतीय एंटरप्रेन्योर बन चुके हैं। शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर उन्होंने कई उभरते एंटरप्रन्योर की मदद की, कई लोगों को राह दिखाई। वे एक बेहतरीन बिजनेसमैन माने जाते हैं। कांस के मंच पर उनकी मौजूदगी एक नई राह की ओर इशारा कर रही है। जल्द ही वे बहुत कुछ नया करते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments