Thursday, September 19, 2024
Homeखेलकॉमनवेल्थ 2022 में इन्होंने रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ 2022 में इन्होंने रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन के साथ सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की चारों तरफ प्रसंशा हो रही है, भारत ने इस बार कुल 61 मेडल जीतें हैं। शूटिंग के ना होने से मेडल की संख्या में गिरावट की संभावना लगाई जा रही थी, पर ऐसा हुआ नहीं, हर खिलाड़ी ने अपने-अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बताते हैं आपको कॉमनवेल्थ 2022 के सभी विनर्स के बारे में और किस नए खेल ने एंट्री के साथ मेडल जीत कर इतिहास रचा।

भारत ने इस बार 61 मेडल जीते हैं, जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज जीते हैं। इसके साथ ही भारत मेडल की तालिका में चौथे स्थान पर रहा है। इस वर्ष कॉमनवेल्थ में महिला क्रिकेट की एंट्री हुई, टीम ने और पाकिस्तान से पहला मैच जीता और आगे बढ़ते हुए महिला क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। पैरा लिफ्टिंग इवेंट में देश को पहला मेडल मिला।

गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग
  • जेरेमी लालरिनुंगा वेटलिफ्टिंग
  • अचिंता शेउली वेटलिफ्टिंग
  • लॉने बॉल्स विमेंस टीम
  • भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम
  • दीपक पूनिया रेसलिंग
  • सुधीर पैरा पावर लिफ्टिंग
  • बजरंग पुनिया रेसलिंग
  • साक्षी मलिक कुश्ती
  • भाविना पटेल पैरा टेबल टेनिस
  • विनेश फोगाट रेसलिंग
  • रवि दहिया रेसलिंग
  • नवीन मलिक रेसलिंग
  • एल्डोस पॉल ट्रिपल जंप
  • नीतू बॉक्सिंग
  • अमित पंघाल बॉक्सिंग
  • शरत कमल-श्रीजा अकुल टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स
  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बैडमिंटन,
  • पीवी सिंधु बैडमिंटन महिला एकल
  • लक्ष्य सेन बैडमिंटन एकल पुरुष
  • अचंत शरत कमल टेबल टेनिस
  • निकहत जरीन बॉक्सिंग फ्लाईवेट कटेगरी

इन सभी खिलाड़ीयों के साथ सिल्वर और ब्रॉन्ज विनर्स की लिस्ट

  • संकेत सरगर सिल्वर
  • गुरुराज पुजारी ब्रॉन्ज
  •  बिंदियारानी देवी सिल्वर
  •  सुशीला देवी- सिल्वर
  • विजय कुमार यादव – ब्रॉन्ज
  • हरजिंदर कौर- ब्रॉन्ज
  • विकास ठाकुर – सिल्वर
  • भारतीय मिक्स्ड टीम सिल्वर
  • लवप्रीत सिंह – ब्रॉन्ज
  • सौरव घोषाल- ब्रॉन्ज
  • तूलिका मान- सिल्वर
  • गुरदीप सिंह- ब्रॉन्ज
  • तेजस्विन शंकर ब्रॉन्ज
  • मुरली श्रीशंकर – सिल्वर
  • अंशु मलिक – सिल्वर
  • दिव्या काकरन- ब्रॉन्ज
  • मोहित ग्रेवाल- ब्रॉन्ज
  • प्रियंका गोस्वामी- सिल्वर
  • अविनाश साबले- सिल्वर
  • भारतीय पुरुष टीम – सिल्वर
  • जैस्मीन लम्बोरिया – ब्रॉन्ज
  • पूजा गहलोत – ब्रॉन्ज
  • पूजा सिहाग – ब्रॉन्ज
  • दीपक नेहरा – ब्रॉन्ज
  • मोहम्मद हुसामुद्दीन – ब्रॉन्ज
  • रोहित टोकस – ब्रॉन्ज
  • सोनलबेन पटेल – ब्रॉन्ज
  • महिला हॉकी टीम – ब्रॉन्ज
  • अब्दुला अबुबकर – सिल्वर
  • संदीप कुमार – ब्रॉन्ज
  • अन्नू रानी – ब्रॉन्ज
  • शरत कमल जी, जी साथियान – सिल्वर
  • दीपिका पल्लीकल, सौरव घोषाल – ब्रॉन्ज
  • किदांबी श्रीकांत – ब्रॉन्ज
  • भारतीय महिला टीम – सिल्वर
  • त्रिशा जॉली , पुलेला गायत्री गोपीचंद्र – ब्रॉन्ज
  • सागर अहलावत – सिल्वर
  • साथियान गणानाशेखरन – ब्रॉन्ज
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम – सिल्वर                                                                                  बार्मिंघम में आयोजित इस खेल का समापन कार्यक्रम भी भव्य रहा। भारत के लिए मेडल जीतने वाले हर खिलाड़ी पर भारतीय को नाज है। खेल के बाद हमारे सामने नतीजे होते है, पर हर खिलाड़ी के पीछे एक संघर्ष की कहानी होती है, उनकी वर्षों की मेहनत उन्हें इस जगह तक पहुंचाती है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments