Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडसिक्किम में बादल फटने से बाढ़ के हालात, सेना के 23 जवान...

सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ के हालात, सेना के 23 जवान लापता

सिक्किम के सिंगताम में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। जिसमें बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे के बाद से भारतीय सेना की 23 जवान लापता हो गए हैं। खबरों के अनुसार कुछ जवान वाहनों  के साथ कीचड़ में डूबे हुए हैं। घटना उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर की है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Sikkim) ने स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल मौके पर तलाशी अभियान जारी है।

Sikkim

ये खौफनाक घटना उत्तरी सिक्किम (Sikkim) में ल्होनक झील के ऊपर की है। जहां अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। इसके बाद एक बांध का पानी छोड़े जाने पर नदी का जलस्तर और बढ़ गया। जिसकी चपेट में कई सैन्य प्रतिष्ठान भी आ गए। हादसे के बाद से सेना के 23 जवानों लापता होने है। जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरु हो गया है।

डिफेंस PRO के मुताबिक ये हादसा मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे (Sikkim) हुआ। ल्होनक झील के ऊपर बादल फटें। नदी से लगे इलाके में ही सेना का कैंप था। जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया। गुवाहाटी के डिफेंस PRO ने अनुसार “अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा।

इसके बाद निचले इलाके भी डूबने लगे हैं। यहां सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के 41 वाहन डूब गए”। तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15 से 20 फिट तक बढ़ गया। इसके बाद नदी से लगे आसपास के इलाकों में पानी भर गया। सभी सैनिकों को सुरक्षित बचाने का पूरी कोशिश जारी है। राहत बचाव दल का अभियान रात से अब तक जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments