Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडविश्व कप के मंच से आज मासूम बच्चों तक भेजी जा रही...

विश्व कप के मंच से आज मासूम बच्चों तक भेजी जा रही मुस्कान

विश्व कप में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ चल रहा है। जिसमें भारत ने अब तक 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मैच में आज विराट कोहली अपनी 49वीं सेंचुरी बनाने से चूक गए हैं। पर उनके फैंस को पता है की ये रिकॉर्ड विराट जल्द ही बना लेंगे। वहीं खेल में शुभमन गिल 93 रन पर आउट हो गए। आज के मैच वैश्विक स्तर पर एक खास संदेश दे रहा है। जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और यूनिसेफ मिलकर बच्चों तक मदद पहुंचा रहे हैं।

आज के खेल की बात की जाएं तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और श्रीलंका क्रिकेट के साथ साझेदारी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और यूनिसेफ ने मिलकर एक स्पेशल पहल की है। जिसमें आज का मैच “वन डे 4 चिल्ड्रेन” थीम पर आयोजित हो रहा है।  जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने से है।  इस खास पहल के जरिए ये संदेश दिया जा रहा है की “बच्चों का जीवित रहना और फलना-फूलना” बहुत जरुरी है।

विश्वकप के मैदान में आज भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबला जारी है। जिसमें पूरा मैदान नीला नज़र आ रहा है। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की वैश्विक मंच के जरिए ये संदेश दिया जा रहा है की हर बच्चें को समान अधिकार मिलना चाहिए। चाहे लड़के हो या लड़कियां दोनों को बराबरी का हक मिलना चाहिए। आज के पूरे अभियान में एकत्रित हुई धनराशि जरुरमंत बच्चों तक पहुंचाई जाएगी। यूनिसेफ ये काम करेगा। ज्ञात हो की यूनिसेफ बच्चों के लिए वैश्विक स्तर पर पर काम करने वाली बहुत बड़ी संस्था है। जो बच्चों के खान-पान से लेकर उनको बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए कार्य करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments