Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडवैश्विक उत्सव बना अयोध्या राम मंदिर, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में होगा सीधा...

वैश्विक उत्सव बना अयोध्या राम मंदिर, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में होगा सीधा प्रसारण

अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) कार्यक्रम वैश्विक उत्सव बनता जा रहा है। जिसकी गूंज देश के साथ विदेशों में भी सुनाई दे रही है। दुनिया के कोने-कोने में बसे राम भक्त अपने भगवान के आगमन पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बड़ी सूचना समंदर पार से आयी है।

अमेरिका में बसे भारतीयों के लिए इस वक्त अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। भारत में रह रहे लोगों की ही तरह उन्हें रामलला के आगमन (Ramlala Pran Pratishtha) पर अपार खुशी हो रही है। भावनाओं को देखते हुए विदेश में बसे राम भक्तों को भी अब अयोध्या का आनंद वहीं मिलने वाला है। भक्त अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमेरिका में देखने वाले हैं।

जिनकी जानकारी यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के अध्यक्ष और सीईओ मुकेश अघी ने खुद शेयर की है। अघी के अनुसार “अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के आगमन पर, पूरे अमेरिका में लगभग एक दर्जन कार्यक्रम होंगे। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव (Ramlala Pran Pratishtha) न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से पूरे रास्ते में मनाया जाएगा। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर होगा”।

Ramlala Pran Pratishtha

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर बड़े-बड़े इवेंट के पोस्टर और बैनर प्रचार के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर एक झलक दिखना हर कलाकार की चाह होती है। ऐसी जगह से अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होना, हर हिन्दू भारतीय के लिए गर्व की बात है। न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर के साथ ही अमेरिका के कई राज्यों में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments