Thursday, September 19, 2024
Homeखेलभारत ने जीता एशिया कप, दुनिया को दिखा दिया कैसी है वर्ल्ड...

भारत ने जीता एशिया कप, दुनिया को दिखा दिया कैसी है वर्ल्ड कप की तैयारी

भारत ने आठवीं बार एशिया कप (Asia Cup 2023) जीत लिया है। ये जीत बहुत ही ऐतिहासिक जीत साबित हुई है, जिसमें भारत को जीत के लिए केवल 51 रन बनाने पड़े। एशिया कप में भारत को ये जीत 5 साल के बाद मिली है। भारतीय दमदार बॉलर मोहम्मद सिराज ने पूरी टीम को 92 गेंदों में 50 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद बिना किसी दिक्कत के भारत ने 10 विकेट से ये मैच अपने नाम कर लिया।

मैच के शुरुआत में ही भारतीय खिलाड़ियों की आक्रमक बॉलिंग 

Asia Cup 2023

आज के मैच (Asia Cup 2023) में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता था। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो उसके लिए महंगा सौदा साबित हुआ। शुरुआत में ही बारिश की वजह से मैच थोड़ी देर रोकना पड़ा। मैच फिर से शुरु होते ही भारतीय बॉलरों की आक्रामक बॉलिंग शुरु हो गई। श्रीलंका के खिलाड़ियों को देखकर आज ऐसा लगा जैसे उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा हो की बॉल कहां से आ रही है और कहां जा रही है। श्रीलंका 15.2 ओवर में मात्र 50 रन बना सकी। भारत को मात्र 51 रन का लक्ष्म मिला।

श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरफ आज फ्लॉप साबित रही। श्रीलंका की टीम ने मात्र 50 रन बनाएं और ऑल आउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने एक के बाद एक विकेट चटकाए। सिराज एशिया कप (Asia Cup 2023) में 6 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। 1 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। भारत को 51 रन का लक्ष्य मिला। जिसे बड़ी आसानी से भारत ने पूरा कर लिया।

नहीं पड़ी रिजर्व डे की जरुरत 

Asia Cup 2023

आज के मैच में भी बारिश का कहर मंडरा रहा था। जिसे देखते हुए पहले से ही रिजर्व डे 18 सितंबर को रखा गया था। जिसकी कोई जरुरत नहीं पड़ी। कोलंबों में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। शुरुआत के 15-20 मिनट बारिश होने के बाद रुक गई। जिससे दोनों टीम के फैंस बहुत खुश हुए। भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत की। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका की टीम के 6 विकेट ले लिए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने भी विकेट लिए।

वर्ल्ड कप से पहले 2023 एशिया कप (Asia Cup 2023) जीतकर भारत ने पूरी दुनिया को अपनी तैयारी से वाकिफ करा दिया है। भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन वर्ल्ड कप के लिए भी इसी तरह शानदार होने वाला है। भारतीय फैंस के लिए आज की जीत बहुत मायने रखती है। खिलाड़ियों के वापस आते ही कुछ दिनों बाद ही वर्ल्ड कप 2023 शुरु होने जा रहा है। फैंस अपने खिलाड़ियों तक बधाईयां पहुंचा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments