Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडइंतजार खत्म, अनुष्का ने कांस में ली एंट्री, देखिए ऐसा रहा लुक...

इंतजार खत्म, अनुष्का ने कांस में ली एंट्री, देखिए ऐसा रहा लुक…

कान्स में अनुष्का शर्मा के लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो इंतजार खत्म हो गया है। रेड कार्पेट पर उनकी बेमिसाल एंट्री हो गई है। जिसे फैंस ने पसंद किया है। इस बार कान्स में कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने डेब्यू किया है। जिनके ड्रेस पर अब तक मिलीजुली प्रतिक्रिया आयी है। पर अनुष्का के लुक पर सिर्फ पॉजिटिव रिएक्शन आया है.. चलिए देखिए अब उनका लुक..

‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में अनुष्का शर्मा ने डेब्यू कर लिया है। उन्होंने इस 76वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर फेमस ब्रांड लोरियल पेरिस को रिप्रेसेंट किया है। उनकी खूबसूरत फोटोज से फैंस की नजर नहीं हट रही है। सभी ने उनके लुक को पसंद किया।

अनुष्का शर्मा ने कांस इवेंट के लिए 3 डी फूलों से सजा हुआ एक बेज ऑफ-शोल्डर गाउन पहना हुआ था। जिसे रिचर्ड क्विन ने तैयार किया। बालों को उन्होंने बन किया और चोपर्ड के मिनिमल डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया। कांस 2023 के लिए अनुष्का शर्मा के लुक ने फैशन को एक अलग मोढ़ दिया है जिसे लोगों ने पसंद किया है।

अनुष्का के मेकअप की बात करें तो उन्होंने चीक ब्लश के साथ न्यूड मेकअप को चुना। शॉल्डर पर फ्लॉवर डिटेलिंग वाली ड्रेस में एक्ट्रेस ने कॉन्फिडेंट के साथ रेड कॉर्पेट पर वॉक किया। कान्स 2023 में अनुष्का शर्मा की ये वॉक सिनेमा जगत में महिलाओं को सम्मानित करने वाले प्रोग्राम के लिए थी। रेड कार्पेट पर अनुष्का का डेब्यू यादगार साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments