Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशन1 अप्रैल से खुलेंगे "महिला सम्मान बचत पत्र" खातें, ये जरुरी दस्तावेज...

1 अप्रैल से खुलेंगे “महिला सम्मान बचत पत्र” खातें, ये जरुरी दस्तावेज रखें तैयार..

साल 2023 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा की। जिसके अंतर्गत 1 अप्रैल 2023 से खाते खुलने शुरु हो जाएंगे। इस बचत पत्र के बारें में सभी महिलाओं ने सुना है पर यह क्या है,  कैसा इसका लाभ मिलेगा या इसके क्या फायदें है? इन सब सवालों के जवाब उन्हें नहीं मिलें है। तो जानते हैं की सरकार की महिला सम्मान बचत पत्र योजना से कैसे महिलाओं को मिलेगा लाभ..

सबसे पहले क्या है ये योजना

महिला सम्मान बचट पत्र एक ऐसी योजाना है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए है। जिसमें महिलाएं अपना सेविंग खाता खुलवाकर अच्छी रेट ऑफ इंट्रेस्ट पर लाभ प्राप्त कर सकती हैं। ये खाता फिलहाल 2 साल के लिए सरकारी नेतृत्व पर खोला जाएगा।

कब से खुलेंगे खाते

1 फरवरी 2023 को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने इस योजना का घोषणा की। जिसके  लिए 1 अप्रैल 2023 से खाते खुलने शुरु हो जाएंगे। इस बचत खाते में 2 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं, जिस पर 7.50 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज भी मिलेगा।

खाते की अवधि

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खाता 2 साल तक खुला रहेगा। इसका मतलब है कि 2 साल तक आपका पैसा जमा रहेगा और 2 साल बाद आपकी पूरी जमा राशि और ब्याज को जोड़कर पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। ये दो साल की समय अवधि 1 अप्रैल 2023 से लेकर 25 मार्च 2025 तक की रहेगी।

खाता खुलवानें की राशि

महिला सम्मान पत्र योजना के खाते में 2 लाख तक रुपए जमा किए जा सकेंगे। खाते को 1000 रुपए जमा करके खुलवाया जा सकता है। यदि बीच में कभी पैसे निकलने है तो ये सुविधा भी आपको मिलेगी।

 कहां खुलवाएं खातें

इस योजना के तहत सभी सरकारी बैंकों में और कुछ प्रॉयवेट बैंकों में भी ये खाते खोले जाएंगे।

कौन खुलवा सकता है खाता

इस योजना में कोई भी लड़किया और महिलाएं खाता खुलवा सकती हैं। जिसमें कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई। हर भारतीय महिलाएं और लड़कियां ये खाता खुलवाने के योग्य है, छोटी बच्चियों के नाम पर भी खाते खुलवाएं जा सकते हैं। विदेशी और NRI महिलाओं के लिए यह योजना नहीं है।

किस प्रकार मिलेगा फायदा?

इस योजना में अधिकतम 2 लाख रुपए जमा करने पर 30 हजार का ब्याज मिलेगा, इस प्रकार कुल मिलाकर 2 लाख पर सीधे 30 हजार का फायदा जुड़कर दो लाख 30 हजार रुपए मिलेंगे। यदि कोई महिला बीच में पैसे निकलना चाहती है तो उन्हें जमा राशि पर 7.50 प्रतिशत की दर से ही ब्याज मिलेगा। यदि बीच में ब्याज दर पर बदलाव भी होता है तो उसका असर इस योजना पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा।

इस प्रकार समझें फायदा

-1000 रुपए जमा करने पर 2 साल बाद 1155 रुपए।

– 2000 जमा करने पर 2 साल बाद 2311 रुपए मिलेंगे।

-3000 जमा करने पर 2 साल बाद 3467 रुपए मिलेंगे।

-5000 जमा करने पर 2 साल बाद 5778 रुपए मिलेंगे।

-10000 जमा करने पर 2 साल बाद 115562 रुपए मिलेंगे।

-2 लाख जमा करने पर 2 साल में 231125 रुपए मिलेंगे।

जरुरी दस्तावेज

इस योजना के अनुसार खाता खुलवाने क लिए वहीं सारे दस्तावेज आवश्यक है, जो आमतौर पर उपयोग होते हैं।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवतरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

1 अप्रैल में कुछ ही दिन बचे हैं, महिलाओं के लिए यो योजना बहुत फायदे की है। इसकी सबसे मुख्य वजह है जो ब्याज दरें इस योजना में दी जाएंगी वो साधारण बैंक में खाता खुलनवाने पर नहीं मिलती है। तो सभी महिलाएं  अपने दस्तावेज तैयार रखें। ये सिर्फ योजना नहीं हर महिला का सम्मान है, जिसमें वे छोटी-छोटी बचत जमा कर अधिक लाभ पा सकती हैं। घर के हर डिब्बे में छुपे पैसे, अलमारी में दबे पैसे निकाल लीजिए और जमा करें एक ऐसी जगह, जहां आपको उसे सुरक्षित करने पर लाभ भी मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments