Saturday, September 21, 2024
Homeट्रेवल-फूडजापान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे 2 विमान आपस में टकराए

जापान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे 2 विमान आपस में टकराए

जापान में साल 2024 के पहले दिन भीषण भूकंप के बाद एक और खतरनाक खबर आ रही है। टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे (Tokyo Airport) के रनवे पर आज 2 विमानों की टक्कर हो गई है। जिसके बाद दोनों प्लेन में आग लग गई। दोनों विमानों की टक्कर इतनी भीषण रही की प्लेन कुछ ही समय में धू-धूकर जल उठा। अच्छी खबर ये है की हादसे से पहले विमान में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया।

जापान के टोक्यों (Tokyo Airport) में आज ये घटना उस दौरान हुई जब एक प्लेन लैंड कर रहा था। जापान एयरलाइन्स के अनुसार प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे या टैक्सीवे पर दूसरे विमान से टकरा गया। वहीं जापान कोस्ट गार्ड के अनुसार जापान एयरलाइन्स के प्लेन में आग एयरपोर्ट पर खड़े कोस्ट गार्ड के विमान से टक्कर के कारण लगी।

Tokyo Airport

दो विमानों की टक्कर के बाद जैसे ही प्लेन में आग लगी सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को निकाल लिया गया। यात्रियों और क्रू मेंबर्स सहित प्लेन में 379 लोग सवार थे। यात्रियों से भरा प्लेन जिस दूसरे विमान से टकराया वो कोस्ट गार्ड का बताया जा रहा है। कोस्ट गार्ड में विमान में 6 लोग सवार थे। जिनमें से 5 की मृत्यु हो गई। दोनों प्लेन में आग की लपटे उठती रही।

दुर्घटना में ध्वस्त हुआ कोस्ट गार्ड विमान 1 जनवरी को हुए भूकंप क्षेत्र में राहत कोष लेकर जा रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच हो रही है। साथ ही हानेडा एयरपोर्ट (Tokyo Airport) के सभी रनवे फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments