Thursday, September 19, 2024
Homeलाइफस्टाइलपेरिस में बिखरा पूर्व मिस वर्ल्ड का जलवा, बच्चन परिवार से हुई...

पेरिस में बिखरा पूर्व मिस वर्ल्ड का जलवा, बच्चन परिवार से हुई एक और एंट्री

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai ‌Bachchan) का जलवा कभी खत्म नहीं होने वाला है। ये बात एक बार फिर साबित हो चुकी है। ‘पेरिस फैशन वीक 2023’ के मंच पर ऐश्वर्या राय ने जो वॉक की उससे तो यही लगता है की इनकी सुंदरता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। पेरिस में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘लॉरियल’ शो में हिस्सा लिया। आगे जानिए कैसा था उनका लुक और उनकी शानदार ड्रेस के बारे में..

पूर्व मिस वर्ल्ड की शानदार एंट्री 

Aishwarya Rai ‌Bachchan

Paris Fashion Week 2023 में रविवार के दिन पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai ‌Bachchan) ने शानदार एंट्री ली। जहां उन्होंने गोल्डन कलर के गाउन में वॉक किया। उनका ओवर ऑल लुक बहुत ही अट्रैक्टिव रहा। ऐश्वर्या की सुंदरता हमेशा से ही सभी को आकर्षित करती आयी है। ऐसे में जब भी वे किसी मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करती है तो उनके फैंस के लिए ये बहुत खास होता है।

गोल्डन केप शिमरी गाउन पहना ऐश ने 

Aishwarya Rai ‌Bachchan

शानदार वॉक के लिए ऐश्वर्या (Aishwarya Rai ‌Bachchan) ने गोल्डन केप शिमरी गाउन पहना था। जो उनपर काफी जंच रहा था। उन्होंने इस लुक के साथ ग्लॉसी मेकअप किया। बालों की बात करें तो वे वेवी हेयर स्टाइल में थीं। शानदार एंट्री के साथ ऐश्वर्या ने वॉक करते हुए फ्लाइंग किस भी दी। फैंस को ऐश्वर्या का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस उनकी तारिफ कर रहे हैं।

अपनी बेटी के साथ पहुंची शो में 

Paris Fashion Week 2023

अभिनेत्री ऐश्वर्या हर साल इस इवेंट का हिस्सा बनती है। वे ‘लॉरियल’ की इंडियन एंबेसडर है। इस बार वे अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ इस इवेंट में पहुंची। सभी के लिए उनके साथ उनकी बेटी को देखना खास अनुभव रहा। कुछ  दिनों पहले इस इवेंट से एक्ट्रेस की कई सारी तस्वीरें भी सामने आईं थीं। जिसमें ऐश्वर्या ऑल ब्लैक लुक में सुपर-स्टाइलिश लग रही थीं।

बच्चन परिवार की एक और सदस्य ने ली एंट्री 

Paris Fashion Week 2023

इस बार पेरिस फैशन वीक में बच्चन परिवार की एक सदस्य ने एंट्री ली हैं। जो हैं महानायक अमिताभ बच्चन की नाती नव्या नवेली नंदन। नव्या ने बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ अपनी वॉक प्रस्तुत की। वे रैंप पर रेड मिनी ड्रेस में नजर आईं। शो में उनको चीयर करने के लिए उनकी मां श्वेता बच्चन बैठी नज़र आयीं। शो के बाद श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी की वॉक का वीडियो भी शेयर किया और कैप्शन में लिखा “लिटिल मिस लोरियल”।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments