Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडचाहिए शादी में इंडियन लुक? तो सब्यासाची और मनीष मल्होत्रा है ना.. 

चाहिए शादी में इंडियन लुक? तो सब्यासाची और मनीष मल्होत्रा है ना.. 

शादियों का सीजन शुरु होने जा रहा है, साल 2023 में सबसे पहले कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का नाम जुड़ गया है। इन सिलेब्स की शादियों में उनके आउटफिट्स और ज्वैलरी को उनके फैंस बहुत ध्यान से देखते हैं, क्योंकि उन्हें भी स्टार लुक चाहिए होता है। वैसे भी अपनी शादी में आउटफिट्स सुंदर और डिफरेंट पहनने की चाह सभी की होती है। इसी चाह से इन सेलिब्रिटीज के कपड़ो पर फैंस की खास नजर जमी होती है, किसने क्या पहना? कैसा पहना? क्या था उसका प्राइज? क्या वह हमारे बजट में है भी या नहीं? तो बताते है आपको कुछ खास चुनिंदा शादी जोड़े के बारे में। ये शादी का लहंगा बड़ा महंगा तो है, पर हर लड़की की चाह होती है बड़े ब्रांड का लहंगा ही पहने अपनी शादी में।

फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनियां में आलिया भट्ट का एक डॉयलॉग रहता है, शादी करुंगी तो सिर्फ मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनकर नहीं तो नहीं करुंगी। फिल्म में तो ये मात्र एक डॉयलॉग था, पर हकीकत यही है। हर लड़की सच में शादी के लहंगे को लेकर बहुत सिलेक्टिव होती है। और हो भी क्यों ना? आखिर शादी का सवाल है, सुंदर दिखना नारी का हक है। तो बताते है आपको कुछ खास अभिनेत्रियों के लहंगे के बारे में। जो आपको अपनी शादी या घर के फंक्शन में ड्रेस सिलेक्ट करने में मदद करेंगे।

अनुष्का शर्मा

साल 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फेनोशिएटो रिजॉर्ट में शादी की थी। इस शादी में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया जाता है। अनुष्का शर्मा का वेडिंग लहंगा सभी को अब तक याद है। जिसे डिजाइनर सब्यासाची ने तैयार किया था। विराट और अनुष्का दोनों के कपड़ों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए के आसपास थी। हल्के गुलाबी रंग के इस लहंगे में रेशम के धागों से फ्लॉस बने थे। जिसमें विदेशी पक्षियों और तितलियों के छोटे-छोटे रुपांकन को अटैच किया था। अकेले अनुष्का शर्मा के लहंगे और ज्वैलरी की कीमत 34 लाख थी, जो सब्यासाची के डिजाइन किए गए थे।

प्रियंका चोपड़ा

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई। जिसमें प्रियंका रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आयी। उनके ब्राइडल लुक को कंप्लीट करते हुए मेकअप और ज्वैलरी च्वाइस की गई थी। इस डिजाइनर शादी के लहंगे में 110 कलकत्ता के मशहूर कारीगरों ने तैयार किया था और की तरह की इम्ब्रॉइडरी की गई थी। इसे बनाने में 3720 घंटे लगे थे। डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के इस लाल जोड़े की कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जाती है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने सिंधी और कोंकणी दोनों रितियों में शादी की थी। उनके सिंधी वेडिंग लहंगे की कीमत 8.95 लाख बताई गई। लहंगे को सब्यासाची ने डिजाइन किया था। लहंगे के साथ चुनरी पर मंत्र “सदा सौभाग्यवती भव”:  लिखा गया था, जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना। ये मंत्र किसी आम धागे से नहीं बल्कि सोने से कढ़ा हुआ था। सोने की जरदोसी वर्क ने इसकी कीमत को और बढ़ा दिया।

कटरीना कैफ

साल 2021 में कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में हुई। कटरीना ने सब्यासाची का सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। उनका पूरा लुक रजवाड़ो की दुल्हन जैसा था। इस लहंगे में सोने के धागे से भारी कढ़ाई की गई थी। गोल्डन थ्रेड वर्क एंबॉयडरी, मटका सिल्क ब्राइडल लहंगे में महीन टीला वर्क और मखमली कढ़ाई वाले रिवाइवल जरदोजी बॉर्डर को जोड़ा गया था। कटरीना कैफ के इस लहंगे की कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई गई। इसके अलावा ज्वैलरी की कीमत अलग से थी।

आलिया भट्ट  

आलिया का आइवरी गोल्डन टिश्यू सिल्क लहंगा सभी के लिए यादगार बन गया है। इस शादी लुक को दो बड़े डिजाइन ने मिलकर तैयार किया था। सब्यासाची ने आलिया का ब्राइडल लहंगा तैयार किया था और मनीष मल्होत्रा ने चुनरी को बनाया था। 15 से 20 लाख रुपए के कपड़े और ज्वैलरी की कीमत करोड़ो रुपए में थी। आलिया के इस लुक में कलर सबसे अलग रहा था, भारतीय शादियों में वाइट को नहीं शामिल किया जाता है। पर आलिया के इस लुक में ऑफ वाइट वो गोल्डल के साथ मिक्स कर बेहद ही सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया था। डिजाइनर सब्यासाची इसमें माहिर है। वे जानते हैं की लोगों की पसंद को कैसे कपड़ों में उकेरना है।

नेहा कक्कड़

24 अक्टूबर 2020 को नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी हुई थी। नेहा ने अपनी शादी में हल्के गुलाबी रंग का सब्यासाची लहंगा पहना था। जिसमें वह बेहद सुंदर नजर आयी। उनके लहंगे पर जरदोजी फ्लोरल मोटिफ, मीनाकारी वर्क, कोरल, फ्यूशिया और बेबी पिंक मल्टीकलर थ्रेडवर्क किए गए थे। इस लहंगे की कीमत भी लाखों रुपए थी।

तो इन कुछ खास लहंगों में से अपनी पसंद के अनुसार लहंगा सिलेक्ट करें और अपनी शादी को भी यादगार बना लें। ये यादें आपके साथ हमेशा के लिए जुड़ जाएंगी। हां अभिनेत्रियों के ये लहंगे महंगे जरुर हैं, पर इनके कुछ आउटफिट्स लो बजट के भी होते हैं। जिन्हें खरीदा जा सकता है अपनी शादी के लिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments