Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडविदेश में वॉर गेम्स का हिस्सा बनने वाली पहली महिला पायलट बनेंगी...

विदेश में वॉर गेम्स का हिस्सा बनने वाली पहली महिला पायलट बनेंगी अवनी चतुर्वेदी

भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट व देश की पहली महिला फाइटर पायलट, स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी भारत के बाहर होने वाले एरियल वॉर गेम्स में शामिल होने वाली देश की वायु सेना टुकड़ी का हिस्सा होंगी। भारत और जापान की वायुसेना के बीच ‘वीर गार्जियन-2023’ नाम का युद्धाभ्यास होने जा रहा है। जिसमें भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) मिलकर “वीर गार्जियन- 2023“ नाम से खतरनाक एयर डिफेंस सैन्य अभ्यास करेंगे. ये सैन्य अभ्यास 16 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। इस युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए जोधपुर से 4 सुखोई फाइटर जेट के साथ भारतीय दल रवाना हो गया है। विदेशी धरती पर युद्धाभ्यास में शामिल होने वाली अवनी चतुर्वेदी देश की पहली महिला पायलट हैं।

विदेशी धरती पर युद्धाभ्यास करने वाली पहली महिला पायलट होंगी अवनी

भारत और जापान के बीच होने वाले इस युद्धाभ्यास भारतीय वायुसेना की महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी भी शामिल होंगी, यह पहला मौका होगा जब कोई भारतीय महिला पायलट विदेशी धरती पर हवाई युद्धाभ्यास की हिस्सा लेगी. स्क्वॉड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी सुखोई-30 की पायलट हैं और जोधपुर से जाने वाले दल में शामिल हैं। वैसे तो देश की दो और महिला फाइटर पायलट ने फ्रांसीसी वायुसेना सहित कई देशों की सेना के साथ युद्धाभ्यास किया है, पर वह युद्धाभ्यास पायलट ट्रेनिंग का ही हिस्सा होता है। किसी महिला वायु सैनिक के लिए विदेश जाकर युद्धाभ्यास करने का यह पहला मौका है।

हयाकुरी हवाई अड्डे पर होगा युद्धाभ्यास

ये युद्धाभ्यास जापान के हयाकुरी हवाई अड्डे पर आयोजित किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना, भारत आने वाली विदेशी टुकड़ियों के साथ युद्धाभ्यास में भाग लेती रही हैं। भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच यह युद्धाभ्यास पहली बार हो रहा है, जिसे नाम दिया गया है- ‘वीर गार्जियन’।

भारतीय दल को लीड कर रहे हैं ग्रुप कैप्टन अर्पित काला

ओमिटामा (जापान) में हयाकुरी एयरबेस पर होने वाले इस युद्धाभ्यास में सुखोई स्क्वाड्रन के सीओ ग्रुप कैप्टन अर्पित काला भी भारतीय दल का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि यह हमारे लिए अलग तरह का अनुभव होगा। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत ने भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित Su-30MKI लड़ाकू विमान पर कहा कि इस विमान के बारे में अद्वितीय बात यह है कि इससे उच्च गति और कम गति दोनों पर युद्धाभ्यास किया जा सकता है।

सुखोई-30 की पायलट हैं अवनि

स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI की पायलट हैं। अवनी, भावना कांत और मोहना सिंह के साथ साल 2016 (जुलाई) में फ्लाइंग ऑफिसर बनी थीं। उन्होंने 2018 में मिग-21 भी उड़ाया था।

मध्यप्रदेश की अवनी ने राजस्थान में की पढ़ाई

आपको बता दें कि स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी का जन्म 27 अक्टूबर 1993 में मध्य प्रदेश के रीवा जिले  हुआ था। उन्होंने कंप्यूटर साइंस विषय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई वनस्थली विश्वविद्यालय राजस्थान से किया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय वायु सेना की परीक्षा पास की और 2016 में फ्लाइंग ऑफिसर बनीं। उन्हें अपने दो साथियों, मोहना सिंह जीतवाल और भावना कंठ के साथ पहली महिला लड़ाकू पायलट घोषित किया गया था। तीनों को जून 2016 में भारतीय वायु सेना के फाइटर स्क्वाड्रन में शामिल किया गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments