Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनवर्षों की प्रतिक्षा के बाद देशभर में रामलला के लिए मनाया गया...

वर्षों की प्रतिक्षा के बाद देशभर में रामलला के लिए मनाया गया दीपोत्सव

अवध में रामलला विराजें हैं और पूरे देश में दीपावली (Diwali) का उत्सव मनाया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में लिखा जा चुका है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीपोउत्सव मनाने का आह्वावन किया था। उसका स्वंय पालन करते हुए पीएम मोदी ने अपने आवास पर दीप प्रज्जवलित किए।

Diwali

ये सुंदर तस्वीरें हर राम मन को सुखद अनुभव का अहसास करवा रही है। प्रधानमंत्री आवास में जनवरी की सर्दी में  दीपावली (Diwali) मनाई जा रही है। ये दृश्य 22 जनवरी को सिर्फ प्रधानमंत्री आवास का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का रहा। हर घर दीप जले, हर घर अयोध्या में रामलला के आगमन पर आज रोशन हुआ।

Diwali

आज पूरे विश्व में अयोध्या की चर्चा हो रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को युग परिवर्तन मना जा रहा है। ये मंदिर आने वाली पीढ़ी को भारत की संस्कृति से जोड़े रखेगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के सभी कारीगरों पर पुष्प वर्षा की।

Diwali

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ पूरा विश्व कर रहा है। प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के लिए उन्होंने 11 दिनों का तप किया। इस दौरान वे 11 दिन जमीन पर सोएं और व्रत किया। कठिन तप के बाद प्रधानमंत्री जी ने अपने निवास पर दीपोत्सव (Diwali) मनाया। भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। उनके पद चिन्ह आने वाली पीढ़ी को हमेशा प्रोत्साहित करते रहेंगे।

आम भक्तों के लिए खुले मंदिर के पट 

आज से अयोध्या का राम मंदिर आम भक्तों को लिए खुल चुका है। राम भक्त अपने भगवान के दर्शन के लिए रात्रि से मंदिर प्रांगण में एकत्रित हो चुके थे। उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़कड़ाती की सर्दी है। इसके बावजूद भी भक्त सिर्फ भगवान दर्शन के लिए आतुर रहे। जो भक्त इन दिनों अयोध्या नहीं जा रहे हैं, वे अपने क्षेत्र में के मंदिरों में प्रभु राम की आराधना में अयोध्या का आनंद ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments