Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनफ्लैश बैक में 2022: महिलाओं की रही खास भागीदारी

फ्लैश बैक में 2022: महिलाओं की रही खास भागीदारी

साल 2022 गुजर गया है और नया साल अपने साथ नए इतिहास को रचने के लिए तैयार है। बीते साल कई खास उपलब्धियां भारत को मिली, कई बड़े-बड़े इवेंट हुए। साल 2022 में महिलाओं की भागीदारी खास रही, राजनीति, खेल, फिल्म जगत और ब्यूटी पेजेंट में महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया। कुछ ने दुनिया से विदाई ली, तो कुछ अपने बयान के चलते चर्चा में रही। तो इन सभी महिलाओं के बारे में बताते है आपको फ्लैश बैक में जाकर…

हरनाज कौर संधु

साल 2021 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की हरनाज कौर संधू ने भारत को 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाया। लंबे इंतजार के बाद ये उपलब्धि भारत के लिए बहुत गर्व की बात रही। हरनाज कौर संधू ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए ये जीत हासिल की और सभी की चहेती बन गई।

लता मंगेशकर

इस साल स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का निधन हो गया। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का निधन साल 2022 में 6 फरवरी को हुआ। उनका निधन संगीत और मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति बताया गया। लता जी ने महज 13 साल की उम्र से गीत गाने की शुरुआत कर दी थी, उनका पूरा जीवन संगीत को समर्पित रहा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

21 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति के निर्वाचन का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें द्रौपदी मुर्मू जी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति है। इनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में 20 जून 1958 को एक आदिवासी परिवार में हुआ। इनके जीवन में कई संघर्ष आए, जिन्हें पार कर आज ये देश के राष्ट्रपति पद पर विराजमान है। इनका संघर्ष और आत्मविश्वास हर महिला के जीवन को प्रोत्साहित करता है।

आश पारेख

फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को 52वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1942 को कर्नाटक में हुआ था। ये पद्मश्री से भी सम्मानित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें ये पुरस्कार दिया।

स्मृति मंधाना

लगातार दूसरे साल भी महिला क्रिकेट ऑफ द ईयर के लिए चुनी गई स्मृति मंधाना। इन्होंने टी 20 मैच में 594 और वनडे मैच में 696 रन बनाए। इनका जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ। ये भारतीय महिला खिलाड़ी लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं।

झूलन गोस्वामी

भारत की महिला क्रिकेट टीम की सीनियर महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने इस साल क्रिकेट से सन्यास ले लिया। उनकी गिनती दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में होती है।

मीराबाई चानू

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू इस साल बेहद चर्चा में रही। इन्होंने वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रचा। कलाई में चोट लगने के बाद भी मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग विश्व चैम्पियनशिप में 200 किग्रा कुल वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। इनका नाम सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड पर रहा।

आलिया भट्ट

साल 2022 में फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट भी काफी चर्चा में रही। उनकी फिल्म RRR और ब्रह्मास्त्र इस वर्ष काफी चर्चा में रही। इसके साथ अभिनेता रणबीर कपूर से शादी और साल के अंत में एक बच्ची की मां बनने तक ये सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा ट्रेंड में बनी रही।

नूपूर शर्मा

नूपुर शर्मा, बीते साल ये नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता हैं, एक विवादित टिप्पणी को लेकर ये सुर्खियों में बनी रहीं। एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान इन्होंने कुछ विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके चलते बवाल मच गया था। उनके एक बयान के चलते देश के कई राज्यों में हिंसा देखने को मिली। विवाद के चलते उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा और 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया।

साल 2022 में इन सभी महिलाओं ने कही ना कही लोगों के दिलों में अपनी छाप बना ली है,नए साल की शुरुआत के साथ नए काम की शुरुआत करना सभी को पसंद है, अपनी मेहनत को जीत में बदलने के लिए कई कदम आगे बढ़ चुके  है। जिनमें एक नाम दिविता राय का है, जो इस वक्त अमेरिका में होने वाली मिस यूनिवर्स 2022 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुकी है। तो भविष्य की सुखद कामना के साथ आप सभी को नए साल 2023 कि बहुत-बहुत शुभकामनाएं, और तरक्की के रास्ते पर चलने वाली सभी देवियों को नमन।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments