Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनकॉफी के फायदे और नुकसान के बारे में जानिए..

कॉफी के फायदे और नुकसान के बारे में जानिए..

आज है अंतरराष्ट्रीय कॉफी डे (International Coffee Day)। ये एक ऐसा पेय है जो सालों से लोगों की पसंद बना हुआ है। जब भी कभी कोई काम में थकान महसूस करता है, या घरों में परिवार के लोग एकत्रित होते हैं या मित्रों के साथ मुलाकात होती है, तो एक कप कॉफी जरुर साथ होती है। कॉफी से जुड़े बहुत से मिथक है की ये सेहत के लिए अच्छी नहीं है और कही सेहत के लिए फायदेमंद है। तो जानते हैं कॉफी को करीब से..

रोजाना 2.25 बिलियन लोग पीते हैं ये पेय  

International Coffee Day

दुनियाभर में लोग प्रतिदिन लगभग 2.25 बिलियन कप कॉफी पीते हैं। हालांकि कुछ अध्ययनों में ये पाया गया कि कॉफी का सेवन सही मात्रा में करने पर कई गंभीर रोगों में लाभ मिल सकता है। कॉफी न केवल आपके दिमाग और फोकस में सुधार करती है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। पर हर चीजों के दो पहलू होते हैं कुछ अच्छे तो कुछ बुरे। ऐसा ही कॉफी के साथ है। इसके कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी। इन्हें जानने के लिए सबसे पहले हमें ये जानना होगा की कॉफी (International Coffee Day)। में क्या-क्या पाया जाता है।

इसमें पाएं जाने वाले तत्व 

कॉफी में राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2), नियासिन (विटामिन बी 3), मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी का सेवन करने वालों में टाइप-2 मधुमेह का खतरा कम होता है। रोजाना एक कप कॉफी के सेवन से लिवर कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। कॉफी में पाएं जाने वाला कैफीन मेटाबाॅलिज्म की दर को 3-11 फीसदी तक बढ़ा सकता है। इसलिए कॉफी को फैट बर्निंग सप्लीमेंट माना जाता है।

क्या है कॉफी के नुकसान 

International Coffee Day

किसी भी चीज की अधिकता अच्छी नहीं होती है। ऐसा ही कॉफी के साथ है। रोजाना कॉफी के 4 कप से ज्यादा इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें। इससे अधिक कॉफी सेहत पर बुरा असर डालती है। इस पेय की अधिकता से नींद ना आने की समस्या बढ़ सकती है। अधिक सेवन से घबराहट और ह्दय गति रुकने का डर भी पैदा होता है। गर्भवती महिलाओं को दो कप से अधिक कॉफी नहीं पीना चाहिए।

benefits for health

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के अनुसार कॉफी के अधिक सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर इस बात को समझना जरुरी है की इस पेय पदार्थ का सेवन एक सही मात्रा में करना ही उचित है। किसी भी चीज की अधिकता उचित नहीं होती।

लोग इसे कई तरह से बनाते हैं कोई दूध के साथ तो कई ब्लैक कॉफी। पर यदि बात इसे बनाने के सही तरिके के बारे में की जाएं तो ब्लैक कॉफी सबसे सही होती है। दूध के साथ तैयार करने में इसके फायदेमंद तत्व कम हो जाते हैं। तो हमेशा ब्लैक कॉफी ही पिएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments