Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशन2000 के नोट को बदलने का एक और मौका, RBI ने जारी...

2000 के नोट को बदलने का एक और मौका, RBI ने जारी किया सर्कुलर

यदि आपके पास अभी तक 2000 रुपए का नोट (Indian 2000 Rupee Note) है तो उसे बदलने का एक और मौका है। शनिवार को आरबीआई ने इस संबंध में सूचना जारी की है। जिसमें ये कहा गया है की 2000 रुपए का नोट बदलने की तारिख बढ़ायी गई है। जो अब 7 अक्टूबर 2023 कर दी गई है। ऐसे में जिन लोगों के पास ये नोट हैं वे इन्हें बदलकर लाभ ले सकते हैं। बता दें की मार्केट से 2000 रुपए के नोट बहुत पहले बंद हो चुके हैं।

RBI ने जारी किया सर्कुलर 

Indian 2000 Rupee Note

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने 2000 (Indian 2000 Rupee Note) रुपए के नोटों को बदलने की समय सीमा 30 सितंबर 2023 की थी। जिसे आज बढ़ा दिया गया है। अब इन नोटों को 7 अक्टूबर 2023 तक बदला जा सकता है। RBI ने शनिवार को सर्कुलर जारी कर बताया। विड्रॉल प्रोसेस का तय समय खत्म होने के बाद रिव्यू के आधार पर ये किया गया। अब इन नोटों को जमा और बदलने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है।

96 प्रतिशत प्रचलित मुद्रा वापस आयी 

आरबीआई के अनुसार मई से 29 सिंतबर तक बैंकों में लगभग 3.42 लाख करोड़ रुपए के 2000 के नोट (Indian 2000 Rupee Note) वापस आ चुके हैं। जो प्रचलित मुद्रा का 96 प्रतिशत है। बचे हुए नोट भी जल्द ही वापस लौटेंगे इसी वजह से अंतिम तिथि को बढ़ाया जा रहा है।

7 अक्टूबर के बाद अमान्य होंगे ये नोट 

RBI

यहां ध्यान देना जरुरी है की यदि 7 अक्टूबर के बाद आपके पास 2000 रुपए का नोट (Indian 2000 Rupee Note) है तो वो मान्य नहीं होगा। इस राशि का नोट मात्र एक कागज के टुकड़े के समान होगा। जिसका कोई मूल्य नहीं माना जाएगा। ऐसे में जिनके पास 2000 रुपए का नोट है वे 7 अक्टूबर से पहले इन नोटो को बदल लें। RBI के आदेश अनुसार ये नोट बहुत पहले चलन से बाहर हो चुके हैं। 2000 रुपए नोट बंद होने के बाद से लगातार बैंकों में इन नोटों को जमा किया जा रहा है। आज 30 सितंबर के बाद अब एक अवसर और दिया जा रहा है इन्हें बदलने या जमा करने का।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments