Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनअनगिनत फायदों से युक्त है एवोकाडो, इसलिए शामिल है 10 सुपरफूड की...

अनगिनत फायदों से युक्त है एवोकाडो, इसलिए शामिल है 10 सुपरफूड की लिस्ट में

स्वस्थ्य और निरोगी काया के लिए खाने का चुनाव सही होना जरुरी है। जिसमें सही पोषक तत्वों के साथ फल भी शामिल रहे। ऐसा ही एक खास फल है जिसे सुपरफूड में शामिल किया गया है। जिसे हम सभी एवोकाडो (Avocado) या बटर फूड के नाम से जानते हैं। इस मख्खन की तरह स्वाद वाले फल के कई फायदें है। जिनके बारे में जानकर सभी को आश्चर्य होता है की आखिर एक फल के इतने फायदें कैसे हो सकते हैं ? तो जानते हैं आज इन्हीं के बारे में…

कई सारे गुणों से युक्त ये सुपर फूड 

Avocado

शरीर को तंदुरुस्त बनाने के लिए उचित मात्रा में आवश्यक पोषक तत्वों का भोजन में शामिल होना जरुरी है। तभी हमेशा सेहतमंद और फिट रहा जा सकता है। एवोकाडो (Avocado) को 10 सुपरफूड में शामिल किया गया है, जिसकी मुख्य वहज है इसमें मौजूद अनगिनत फायदेमंद गुण।

सबसे पहले कहां मिला एवोकाडो 

Avocado

एवोकाडो (Avocado) को वैज्ञानिक भाषा में पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है। माना जाता है की यह फल सबसे पहले लगभग सात हजार साल पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में मिला। यह एक बड़े आकार का बेरी की तरह दिखने वाला गूदेदार फल है, जिसके बीच एक बड़ा बीज मौजूद रहता है। खास बड़े आकार के कारण ही इसे एलीगेटर पियर्स के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया भर में इसकी कई किस्में पायी जाती हैं। पर सबसे ज्यादा हास एवोकाडो लोकप्रिय है। जो कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर माना गया है।

बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को करता है कम 

superfood

इस सुपर फूड फ्रूट एवोकाडो का सबसे अच्छा गुण है की ये हृदय से जुड़ी बीमारियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इस फल में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद है। एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई व के मौजूद होता है। ये सभी बढ़ते कोलोस्ट्रोल को कम करने में सहायक होते है। कोलोस्ट्रोल की समस्या से आज के समय में हर इंसान परेशान है, ऐसे में नियमित एवोकाडो खाना बहुत लाभदायक होगा।

भरपूर फाइबर से युक्त फ्रूट 

superfood

इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसी फाइबर की मौजूदगी के कारण एवोकाडो पाचन प्रक्रिया को सुधारने में भी सहायक साबित हो सकता है। एवोकाडो में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जो पाचन में सहायक होते हैं। ये फल खाने से अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

वजन कम करता है 

superfood

ये बात शोध में भी साबित हो चुकी है की एवोकाडो खाने से फैट कम होता है। जर्नल ऑफ़ न्यूट्रिशन में 2021 में प्रकाशित एक अध्ययन में 105 लोगों को शामिल किया गया। ये सभी पेट की चर्बी से ग्रसित लोग थे। इनमें से कुछ लोगों को एवोकाडो के साथ खाना दिया गया। कुछ को बिना एवोकाडो के, जिसमें समान कैलोरी स्तर था। शोधकर्ताओं ने पाया कि एवोकाडो खाने वाले कुछ प्रतिभागियों में पेट की चर्बी में कमी देखी गई। एवोकाडो में फैट एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो सूजन को कम करता है और बैली फैट को हटाता है।

आखों के लिए आवश्यक तत्वों से भरपूर  

superfood

बटर फ्रूट में दो कैरोटीनॉयड्स होते हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन। ये दो फाइटोकेमिकल्स आंखों के ऊतकों में पाए जाते हैं और आंखों को क्षति से बचाने में मदद करते हैं, जैसे कि यूवी प्रकाश से। यही वजह है नियमित इस फल को खाने वाले लोगों में आंखो की समस्या नहीं पायी जाती है। इस तरह हर तरह से ये फल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना एक एवोकाडो आपको रोगमुक्त लाइफ दिला सकता है। तो अपनी पसंद अनुसार आप इसे जैसे खाना चाहें खाएं पर खाने में शामिल जरुर करें। वैसे इसे सबसे ज्यादा सैंडविच और स्मूदी में पसंद किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments