Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडChandrayaan 3 landing Countdown Start, हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला पल

Chandrayaan 3 landing Countdown Start, हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला पल

चंद्रमा पर भारत के अंतरिक्षयान चंद्रयान 3 की लैंडिंग होने वाली है। बस कुछ ही देर बाद पूरी दुनिया में भारत की चर्चा होगी। इसरो के वैज्ञानिकों का ये मून मिशन (Chandrayaan 3 landing Countdown) हर भारतीय के लिए खास है। देशभर में सुबह से दुआएं मांगी जा रही हैं। कहीं मंदिर में मंत्रों का जाप और हवन हो किए गए तो जम्मू कश्मीर में स्कूल में बच्चों ने चंद्रयान 3 के लिए जयकारें लगाएं। लैंडर के चंद्रमा पर उतरने का टाइम है शाम 5.44 बजे का।

कैलाश खेर

भारतीय गायक कैलाश खेर ने चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 landing Countdown Start) की सफलता के लिए कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की ” ये पल हर भारतीय के लिए बड़े हैं, आज का दिन बहुत गर्व का दिन है। हमारे भारतीय वैज्ञानिकों को मेरा नमन। जो भी भारत से प्रेम करता है बस दुआएं करिए, भारत कीर्तिमान को रचने जा रहा है”।

अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया 

फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख आज इसरो की टीशर्ट पहने नज़र आएं। उन्होंने कहा की ” हम गौरवान्वित भारतीय हैं जो अपने देश का समर्थन कर रहे हैं”। अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया के साथ चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 landing Countdown Start) की सफला के कामना की।

महाकाल में विशेष भस्म आरती

मध्यप्रदेश में स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग में आज चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। मंदिर के पूजारियों ने भारतीय मून मिशन के लिए कामना की। इसके साथ भारत के दिल मध्यप्रदेश में भोपाल सहित कई राज्यों में जयकारें लगाएं गए। ये पल हर भारतीय के लिए बहुत गौरव का पल है।

जम्मू-कश्मीर में लगे जयकारें 

जम्मू कश्मीर के बडगाम के आर्मी गुडविल स्कूल में आज हांज़िक की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला में छात्रों ने चंद्रयान -3 मिशन के लिए जयकारें लगाएं। सभी ने मिलकर चंद्रयान 3 के लिए दुआएं मांगी।

लाइव लैंडिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments