Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनदेवसेना ने शेयर की जानकारी, जल्द कर रही हैं वापसी

देवसेना ने शेयर की जानकारी, जल्द कर रही हैं वापसी

बाहुबली की देवसेना यानी की अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) जल्द ही एक नई फिल्म में नज़र आने वाली हैं। जिसका नाम है ” मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी”। फिल्म का ट्रेलर आज 22 अगस्त को तमिल, तेलगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। हिंदी के फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty)बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। ये एक रोमांटिक कॉमेडी स्टोरी है। जिसके लिए अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने भारी भरकम फीस चार्ज की है।

फिल्म का ट्रेलर Anushka Shetty ने किया शेयर

Anushka Shetty 

फिल्म “मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी” को महेश बाबू पी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर को खुद अनुष्का शेट्टी ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कमेंट में लिखा की ” फिल्म फुल ऑफ कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरी है, जनता को लोट-पोट, हंसाने, एंटरटेनमेंट करने 7 सितंबर को ये फिल्म बड़े परदे पर रिलीज हो रही है”।

जल्द रिलीज होगी फिल्म

Miss Shetty Mr Polishetty

फिल्म के ट्रेलर के अनुसार यह एक रोमांटिक कॉमेडी कहानी है। जिसमें अनुष्का एक पेशेवर शेफ का रोल कर रही हैं। वे शादी के लिए एक उपयुक्त व्यक्ति की तलाश में है। एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी एक हास्य अभिनेता का रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर के मुताबिक, अन्विता यानी अनुष्का रिश्तों में विश्वास नहीं रखती, लेकिन बच्चे के लिए शादी करना चाहती है। वहीं फिल्म के हीरो को रिश्तों पर पूरा यकीन है। दोनो की नोंक झोंक और शानदार डायलॉग के साथ ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है।

ब्रेक के बाद लौटी अभिनेत्री ने चार्ज की इतनी फीस 

Dev Sena

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। उनके फैंस को जब इस गुड न्यूज के बारे में पता चला तो वे सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस को 7 सितंबर का इंतजार है, जब फिल्म थियेटर में देखने को मिलेगी। अनुष्का शेट्टी ब्रेक के बाद वापसी तो कर रही हैं साथ ही उन्होंने इस फिल्म के लिए तगड़ी फीस भी चार्ज की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बाहुबली की देवसेना आज भी फिल्मी दुनिया में टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments