Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनछोटे हैं पर कपड़ों की पूरी समझ हैं इन्हें...

छोटे हैं पर कपड़ों की पूरी समझ हैं इन्हें…

फैशन की दुनिया में बच्चे बड़ो से आगे है। वैसे तो मासूम चेहरों पर हर रंग का कपड़ा अच्छा लगता है, पर ज़माने के साथ ये नन्हे किड्स अब अपनी पसंद के कपड़े पहनना पसंद करते है। इन दिनों मार्केट में बहुत से बड़े-बड़े ब्रांड बच्चों के फैशन पर काम कर रहे हैं। अब वो समय नहीं रहा जब बच्चे माता-पिता की पसंद पहनते थे, आज वो रंग और ब्रांड के नाम बताते है। बॉयज वेयर में तो Marvel’s ब्रांड पहली पसंद बनता जा रहा है, वही गर्ल्स में gini and jony बहुत पसंद किया जा रहा है। ये बच्चे छोटे है पर फैशन में इनकी पकड़ जबरदस्त है। तो जानते हैं कुछ और बच्चों के पसंदीदा ब्रांड्स के बारे में..

बच्चों के लिए जो भी कपड़े बनाए जाते है उनमें सॉफ्टनेस का होना बहुत जरूरी है। यदि कपड़ा कोमल-मुलायम नहीं होगा तो वो कम्फर्ट फील नहीं कर पाएंगे और हो सकता है उसे पहन ही ना पाएं। सभी ब्रांड इस बात का खास ख्याल भी रखते है। इन दिनों मार्केट में आलिया भट्ट का भी किड्स क्लॉथ्स ब्रांड “एड ए मम्मा” उतरा है, जिसकी सबसे खास बात है, कपड़े का नेचुरल होना। प्रकृति से जोड़ते हुए तैयार किए कपड़े इस ब्रांड के कम समय में बहुत नाम कमा चुका हैं। बच्चों के लिए ये ब्रांड पसंद बनता जा रहा है और नेचुरल होने की वजह से अच्छा भी है।

बच्चों के कपड़ो में जिप, बटन्स या कोई भी तरह का मेटल लगाने के पहले ध्यान रखना पड़ता है, की उनसे छोटे बच्चों को चोट ना पहुंचे। तो बच्चो का फेवरेट ब्रांड cucumber इस बात का पूरा ध्यान रखता है। इसके प्रिंट में बने प्यारे-प्यारे कार्टून बच्चो को बहुत पसंद आते, जो उनके चेहरों पर मुस्कान लाते है।

Lilliput or little Kangaroos ब्रांड भी बच्चों को बहुत पसंद है। ये ब्रांड कई सालों से बच्चों के फैशन पर काम कर रहे है। सालों के अनुभव की वजह से इन्हें अच्छे से पता होता है की छोटे बच्चों की पसंद क्या है। वैसे फैशन किसी भी उम्र के लिए हो इस बात का ध्यान सभी के लिए जरुरी होता है की वो देखने में अच्छा लगे। रंगों का सही मेल होना जरुरी है, बच्चों पर हमेशा लाइट कलर्स ज्यादा अच्छे लगते हैं, यही वजह है की ज्यादातर ब्रांड्स इन रंगों का ही चुनाव करते हैं। तो पैरेंट्स ध्यान रखें अपने बच्चों की पसंद का। नन्हें बच्चों के चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहे इसके लिए कपड़ों का सही चुनाव बहुत जरुरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments