Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनगर्मी के ये देशी जूस हैं सबको पसंद

गर्मी के ये देशी जूस हैं सबको पसंद

तपती गर्मी में रोजाना के काम के बीच शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखना बहुत जरुरी है। इसके लिए सभी अपने तरिके से उपाए करते हैं। बढ़ती गर्मी में पसीने में शरीर का बहुत ज्यादा पानी बह जाता है, कई बार बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इससे बचने के लिए जरुरी है कि ज्यादा पानी और तरल पदार्थों का खाने में इस्तेमाल किया जाए। तो मौसम को ध्यान रखते हुए आज लाएं आपके लिए ठंडे-ठंडे देशी जूस की जानकारी। ताजे फलों के रस से बढ़कर कोई इलाज नहीं खुद को हाइड्रेटेड करने का। तो इस समर खुद को रखे तरोताजा इन डिंक्स के साथ, इसके साथ बताते हैं आपको किन-किन पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं ये जूस।

नारियल पानी

वैसे तो सभी राज्यों का अलग अंदाज होता है, गर्मी से बचने का। कोई सट्टू से तो कोई नींबू पानी से खुद को हाइड्रेट करता है। उसी तरह दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल पानी पोटेशियम का समृद्ध स्त्रोत होता है। यह निर्जलीकरण, थकान और तनाव को रोकने में मदद करता है, इसके साथ ही शरीर को ठंडाई भी देता है।

कच्चे आम का जूस

कैरी का पना या कच्चे आम का जूस अलग-अलग नाम से मिलने वाला ये जूस गर्मी से बचने में सबसे ज्यादा सहायक है। इसमें विटामिन ए, सी और ई होता है। इसके साथ कच्चे आम में कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो गर्मी में लू से बचाव के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

तरबूज जूस

पसीने में शरीर का बहुत सारा पानी बह जाता है। कई लोग डीहाइड्रेट भी हो जाते हैं, ऐसे में एक फल है जो पानी की भरपूर पूर्ति करता है , वो है तरबूज। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है और 8 प्रतिशत चीनी। इसका रस बॉडी को ताजा महसूस करता है। ध्यान रखें कि हमेशा तुरंत जूस बना कर पिएं, रेफ्रिजरेटर में रखें पुराने जूस का नहीं। तरबूज में सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और शुगर होता है, जो गर्मी में एसिडिटी से भी बचाता है।

बेल का शरबत

गर्मी में रामबाण माना जाता है बेल का शरबत। भगवान शिव के पसंदीदा पेड़, जिनकी पत्तियां अक्सर हमने उनके मंदिरों में देखी है। उनके पसंद के इस पेड़ के फल शरीर को ठंडाई पहुंचाने में सबसे ज्यादा सहायक होते हैं। बाहर से कठोर और अंदर से गूदेदार यह फल प्रोटीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका एक ग्लास शरबत शरीर को पूरे दिन के लिए ठंडा बनाएं रखता है साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाता है।

सत्तू जूस

देशी शरबत जो इन दिनों शहरों में भी पसंद किया जाता है। सत्तू का नाता तो वैसे बिहार से है, पर इसके फायदे को देखते हुए ये आज कल बड़ी-बड़ी जूस शॉप पर भी मिलता है। चने और जौ को मिलाकर बनाया गया ये पाउडर पानी में मिला कर कोई मीठा पीना पसंद करता है, तो कोई नमक के साथ पसंद करता है। इसके रेडी पैकेड मार्केट में उपलब्ध होते हैं, ऑनलाइन भी ये आसानी से मिल जाता है। इसमें फाइबर, आयरन, मैंग्नीज और प्रोटीन पाया जाता है। गर्मी में इसका जूस बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखता है।

तो अपने स्वाद के अनुसार किसी एक जूस को रोजाना पीएं। गर्मी में बीमारियां भी बढ़ती है, तो इनसे बचने के लिए बॉडी को हमेशा तैयार रखें, अधिक पानी और तरल पदार्थों को खाने में शामिल करें। जूस, शरबत को आप अपने काम के बीच आसानी से ले सकते हैं। साफ पानी और सही आहार के साथ गर्मी के मौसम को इंजॉय किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments