Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनबड़े पर्दे के साथ दिल से भी राजा हैं अल्लू अर्जुन

बड़े पर्दे के साथ दिल से भी राजा हैं अल्लू अर्जुन

पुष्पा..पुष्पराज.. मैं झुकेगा नहीं, इस डायलॉग ने आज अपनी अलग छाप बना ली हैं, इसे सुनते ही लोगों के सामने एक ही चेहरा नजर आता है अल्लू अर्जुन का, जिनका आज बर्डथे है। फिल्म जगत का बड़ा नाम है, अल्लू अर्जुन। इनकी साउथ कि हर फिल्म की हिन्दी डब होती है, हर राज्य में इनके चाहने वालों की कतार लगी होती है। इनकी हर फिल्म सुपर हिट होती है। बड़े पर्दे पर जिस तरह इन्होने लोगों के दिल में जगह बनाई है, उतनी ही सादगी से भरी है इनकी निजी लाइफ। अपने जन्मदिन पर हर साल ये जरुरतमंद बच्चों की मदद करते हैं। बताते हैं इनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें…

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को चेन्नई में हुआ। इनकी माता का नाम निर्मला अल्लू और पिता अल्लू अरविंद फिल्म डायरेक्ट रह चुके हैं। इनकी पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है, इनके दो बच्चे हैं। इनके परिवार के सदस्यों में कई बड़े सुपर हीरो के नाम शामिल हैं, पर इन्होंने अपने दम पर अलग पहचान बना ली है। सुपरस्टार चिरंजीवी इनके फुफा हैं। इनके दादा जी अल्लू रामलिंगय्या फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता थे। एक्टर रामरचण रिश्ते में इनके भाई हैं।

अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार से कि थी। बतौर हीरों इनकी पहली फिल्म साल 2003 की गंगोत्री थी। इसके बाद फिल्म सूर्या से इन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग जगह बना ली थी। फिल्म बनी लोगों को इतनी पसंद आयी कि इनका बन्नी नाम बहुत फेमस हो गया। फिल्म दुवदा जगन्नाधम, ना पेरु सूर्या ना इल्लू इंडिय सभी सुपरहिट रही हैं।

साल 2004 में इन्हें नंदी जूरी स्पेशल अवार्ड मिला, साल 2008 में इन्हें बेस्ट तेलुगू एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड, 2010 में बेस्ट तेलुगू एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड, 2016 में बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड फॉर को एक्टर मिल चुका है।

अल्लू अर्जुन एक्टिंग के लिए लोगों के सुपरस्टार हैं, पर इनकी एक सबसे खास बात हैं, जो इन्हें सबसे अलग करती हैं। वो हैं इनका डांस। इनकी डांस स्टाइल सबसे अलग रहती हैं, केरल में लोग इन्हें मल्लू अर्जुन बोलते हैं। वहां के लोगों के लिए वे फेमस माइकल जैक्शन की तरह डांस करने वाले उनके मल्लू अर्जुन हैं।

बर्थडे पर सभी के चहेते एक्टर को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग जाता है। हैदराबाद के इनके घर में आज के दिन बधाई देने वालों की भीड़ देखने लायक होती है। एक्टर अपने अभिनय से लोगों को पसंद आता है, पर अल्लू अर्जुन असल जिंदगी में भी सभी के चहेते हैं। वे ब्लड डोनेट करते हैं, हैंडीकेप्ट बच्चों की मदद करते हैं। उन्होंने 26 जनवरी पर जागरुकता लाने के लिए एक शॉर्ट फिल्म आई एम डेट चेंज में भी काम किया हैं। फिलहाल पुष्पा के बाद अभी और भी कई बड़ी फिल्मों की तैयारी में बिजी हैं एक्टर अल्लू अर्जुन।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments