Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशन64वें ग्रैमी में पहली भारतीय महिला को मिला अवार्ड

64वें ग्रैमी में पहली भारतीय महिला को मिला अवार्ड

लास वेगस में आयोजित हुए 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीय अमेरिकी संगीतकार फाल्गुनी शाह ने जीत हासिल की है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बच्चों के संगीत एल्बम के लिए अवार्ड मिला है। भारतीय मूल फाल्गुनी शाह एआर रहमान के साथ भी काम कर चुकी हैं। इससे पहले भी उन्हें 2018 ग्रैमी अवॉर्ड्स में नामांकित किया गया था, पर उस वक्त उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी। उनकी इस उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

फाल्गुनी शाह का जन्म भारत के मुंबई में हुआ, पर अब वे न्यूयार्क में रहती हैं और फालू के नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्होंने जयपुर संगीत परंपरा और ठुमरी की बनारस शैली में प्रशिक्षिण हासिल किया है, उन्होंने गुरु कौमुदी मंशी से प्रशिक्षण प्राप्त किया साथ ही उदय मजूमदार से अर्ध शास्त्रीय संगीत सीखा है।

साल 2009 में शाह ने टाइम 100 गाला में उपस्थिति दी थी। मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ वे जय हो गाने के लिए प्रस्तुति दे चुकी हैं। साल 2009 में  पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष वे वाइट हाउस में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं। 2015 में इकोनॉमिक टाइम्स ऑफ इंडिया ने 20 सबसे प्रभावशाली वैश्विक भारतीय महिलाओं के लिए उन्हें नामित किया गया था।

फाल्गुनी शाह की इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए उन्हें दी है। पीएम ने कहा कि , ग्रैमी में सर्वश्रेष्ठ बाल संगीत एल्बम का पुरस्कार जीतने पर फाल्गुनी शाह को बधाई, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।

बता दें की ग्रैमी अवार्ड संगीत के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाला अवार्ड है। जिसे मूल रुप से ग्रामोफोन अवार्ड भी कहा जाता है। इस वर्ष भारतीय मूल की पहली महिला फाल्गुनी शाह को अवार्ड मिला, उनके साथ ही भारतीय मूल के रिकी केज को डिवाइन टाइड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ नई एल्बम श्रेणी में अपना दूसरा ग्रैमी अवार्ड मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments