Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनविश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, ABVP कार्यकर्ता ने किया हंगामा

विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, ABVP कार्यकर्ता ने किया हंगामा

राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) में आज सुबह एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात हुई है। जिसे लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राजस्थान सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। इस घटना के  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पर लोगों आक्रोश बहुत ज्यादा नज़र आया है। दिनभर जोधपुर (Jodhpur) विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा चला इसके बाद ये विरोध दिल्ली तक पहुंच गया है। सभी ने राजस्थान में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए हैं?

 

इस मामले पर जोधपुर (Jodhpur) पूर्व की पुलिस उपायुक्त (DCP) अमृता दुहन ने कहा की 16 साल की एक नाबालिग लड़की और एक लड़का अजमेर से जोधपुर आए थे। वे शनिवार रात करीब 10.30 बजे बस स्टैंड से पास उतरे और आवास की तलाश में स्थानीय कृष्णा गेस्ट हाउस पहुंचे, दोनों के पास पहचान पत्र नहीं थे, गेस्ट हाउस संचालक ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। जिसके बाद वे दोनों वहां से निकल गए।

इसके बाद वे 3 लड़कों से मिले जिन्होंने पहले उनसे दोस्ती की, खाना और कोल्ड ड्रिंक भी ऑफर किया। इसके बाद रविवार तड़के सुबह तीनों लड़कें दोनों को लेकर जेएनवीयू (जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय) के पुराने हॉकी ग्राउंड परिसर में झाड़ियों के बीच ले गए।

जहां पहले उन्होंने लड़के के हाथ पैर बांध दिए और उसके सामने ही लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। करीब 5 बजे जब सैर करने वालें लोगों की हलचल हुई तो आरोपी वहां से भाग निकल गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की उम्र 22-23 साल बताई जा रही है और सभी के खिलाफ पहले से कई शिकायतें दर्ज मिली हैं।

वारदात के बात पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। वारदात सुनकर हरकत में आई पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और विवि के छात्रावास व रातानाडा में दबिशें दी। तीन संदिग्धों को पकड़ थाने ले जाया गया, जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर जांच कर रहीं है, नाबालिग पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के सामने आते ही लोगों में आक्रोश है, दिल्ली में इसे लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के खिलाफ भारी हंगामा किया है। इससे पहले जोधपुर विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने हंगामा किया और पत्थर फेंके। हंगामा कर रहे लोगों ने राजस्थान (Jodhpur) में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाएं हैं? सभी ने मांग की है की इस तरह की घटना पर कड़ा एक्शन लिया जाएं और सुरक्षा चौकसी में भी नया नियम तैयार किया जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments