Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनआखिर गूगल ने भी चख़ लिया ये स्वाद , डूडल में चल...

आखिर गूगल ने भी चख़ लिया ये स्वाद , डूडल में चल रहा पानीपुरी गेम

गूगल का डूडल आज बहुत खास है, जिसे देखकर सभी के मुंह में पानी आ जाएं। खाने की चीजों में पानीपुरी (Pani-Puri) सबसे ज्यादा स्वादिष्ट और सभी का पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। जिसके लिए कभी मना नहीं किया जा सकता है। पानी पुरी को इस तरह सेलिब्रेट करने का गूगल का अंदाज बहुत ही निराला लगा है। जानते है इस रोचक गूगल के बारे में और भी खास बात..

गूगल का डूडल

google doodal
google doodal

पानी पुरी (Pani-Puri) का स्वाद अब तक जैसे हर भारतीय ने ही चखा था और गूगल के डूडल ने पूरी दुनिया का परिचय पानी पुरी से करा दिया है।

ऐसा ना हो आने वाले दिनों में विदेशों में भी पानीपुरी के स्टॉल लगने शुरु हो जाएं और भारत आने वाले विदेशी सिर्फ पानी पुरी खाने के लिए आएं। ये कल्पनाएं मजेदार हैं, पर सच भी हो सकती हैं।

क्योंकि फुलकी का स्वाद है ही ऐसा जिसे कोई एक बार चख ले तो भूलाना मुश्किल है।

गूगल ने अपने आज के खास गूगल के जरिए पानीपुरी को एक गेम के जरिए सेलिब्रेट किया है। जिसके जरिए पानी पुरी को साउथ एशियन स्ट्रीट फूड बताया गया है,जो छोटे-छोटे कुरकुरे शेल में कई तरह के मसालों को मिलाकर तैयार किया गया खास फूड है।

इस गेम में गूगल ने ये बताया है की पानी पुरी बनाने वालों की मदद करना है, तभी ये गेम आगे बढ़ सकता है। जैसे-जैसे गेम में हम गोलपप्पे बनाने वाले की मदद करते जाएंगे खेल आगे बढ़ता जाएगा। ये शानदार वीडियो गेम पानीपुरी के साथ पानीपुरी बनाने वाले वेंडरों को भी सेलिब्रेट कर रहा है।

बन चुका है पीना पुरी (Pani-Puri) का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Pani-Puri

पानी पुरी को लेकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन चुका है जिसकी जानकारी भी गूगल ने अपने गूगल में दी है। गूगल के मुताबिक साल 2015 में मध्यप्रदेश इंदौर के एक रेस्टोरेंट को गोलगप्पों के अलग-अलग फ्लेवर के पानी बनाने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिल चुका है।

इंदौर स्थित रेस्टोरेंट ने पानी पुरी सर्व करते हुए इसके फ्लेवर वाले पानी के 51 ऑप्शन रखे थे। जिसका स्वाद खाने वालों को बहुत ज्यादा पसंद आया था।

पानी पुरी (Pani-Puri) को कई नामों से जाना जाता है

भारत के लगभग सभी राज्यों में पानीपुरी(Pani-Puri) मिलती है, दिखने में सभी एक जैसी होती हैं पर इनकी स्टफिंग राज्यों के हिसाब से थोड़ी बदलती रहती है। जिसमें मुख्य होता है इसका खट्टा-मीठा पानी, जो सभी जगह मिलता ही है। फूड एक ही है, पर राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

  • हरियाणा – पानी पताशी
  • मध्य प्रदेश  – फुल्की
  • उत्तर प्रदेश – गोलगप्पे
  • असम – फुसका, पानीपुरी
  • गुजरात- पकौड़ी
  • ओडिशा,बंगाल, बिहार, दक्षिण झारखंड – फुचका
  • छत्तीसगढ़ – गुपचुप
  • महाराष्ट्र – पानी पुरी

इंग्लिश में भी है पानी पुरी का नाम

 

इसके साथ ही पानी पुरी का इंग्लिश में भी खास नाम है। जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इंग्लिश में इसे  “Water Balls” कहा जाता है, तो यदि अब कोई इस नाम के बारे में बात करें तो याद रखिएंगा की ये आपके पसंदीदा गोलगप्पे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments