Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनलक्ज़री गाड़ियों के मालिक रणबीर को बचपन से शौक है व्हील और...

लक्ज़री गाड़ियों के मालिक रणबीर को बचपन से शौक है व्हील और मोटर्स का

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टरों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 44 मिलियन है, जो लगभग 334 करोड़ रुपए के बराबर है। अपनी फिल्म “83” के लिए रणबीर ने 20 करोड़ रुए चार्ज किए थे। इनकी कुछ एक फिल्म छोड़कर हर फिल्में सुपरहिट रही है, यही वजह है की इन्हें मुंह मांगी फीस मिलती है। आज इन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है। रणबीर सिंह आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर जानते हैं अब तक की मेहनत से उन्होंने क्या-क्या हासिल किया है।

कहां-कहां है रणवीर सिंह की प्रॉपर्टी 

Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने मुंबई में कई सारे घर खरीदें है। खार में एक अपार्टमेंट, बांद्रा में शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास भी एक फ्लैट इनके नाम है। हाल ही में इन्होने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर 5BHK प्रभादेवी टावर भी खरीदा है। इसके साथ ही इनकी 2.25 एकड़ की एक प्रॉपर्टी हॉलिडे होम के नाम से अलीबाग में भी है।

गाड़ियों का बहुत ज्यादा क्रेज 

ranveer singh

रणवीर सिंह को गाड़ियों को बहुत ज्यादा शौक है, जिसकी खास वजह वे अपने पापा को बताते हैं। उनके पापा 7 साल तक प्रोफेशनल रैली ड्राइवर रहे हैं। इसके साथ ही इनकी फैमिली का एक मोटरसाइकल शोरुम भी था, यही वजह है की उन्हें व्हील्स और मोटर से बहुत लगाव है। बचपन में भी वे सिर्फ गाड़ियों से खेलने पसंद करते थे।

रणबीर के पास हैं ये शानदार गाड़ियां

ranveer singh new car

अपनी मेहनत से रणवीर सिंह ने लाइफ में सब कुछ हासिल किया है। उन्हें महंगी शानदार गाड़ियों की बहुत शौक है। उनके पास रेड लैम्बोर्गिनी युरूस, ब्लू एस्टन मार्टिन कार हैं इसके साथ ही मर्सडीज मेबैक एस 500 और मर्सडीज बेज जीएलएस 350 डी भी है। इनकी वैनिटी वैन भी आलिशान है जिसकी कीमत है 80 लाख रुपए।

पहली और आनेवाली फिल्में 

Ranveer Singh and Deepika Padukone

रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था, इसके बाद कई सुपरहिट तो कई फ्लॉप फिल्में इनके करियर में आयी। सबसे ज्यादा हिट फिल्में इनकी दीपिका पादुकोण के साथ रही है। जिसमें बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला, पद्मावत और 83 शामिल हैं। आने वाली फिल्मों में इन दिनों “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की फिल्म “बैजू बावरा” में भी नज़र आने वाले हैं। इसके साथ ही इंडियन सुपर स्टार  “शक्तिमान” पर बनने वाली फिल्म में भी रणवीर सिंह नज़र आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments