Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनWimbledon Tournament 2023: जानिए अब तक किस-किस ने जीता ये खिताब

Wimbledon Tournament 2023: जानिए अब तक किस-किस ने जीता ये खिताब

कल 3 जुलाई से टेनिस का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विम्बलडन शुरु होने जा रहा है। ऑल इंग्लैंड क्लब लंदन में शुरु होने वाला विम्बलडन का ये 136वां संस्करण है। इस साल खेल की प्राइज मनी बढ़ा दी गई है। तो जानते हैं क्या है टेनिस टुर्नामेंट की नई प्राइज मनी? और अब किन-किन खिलाड़ियों ने जीता है विम्बलडन …

विम्बलडन हर साल खेले जाने वाली टेनिस प्रतियोगिता है। जिसमें पुरुष सिंगल्स चैंपियन को कप और महिला सिंगल्स चैंपियन को चांदी की प्लेट की ट्रॉफी दी जाती है। 2022 में नोवाक जोकोविच पुरुष और एलिना रायबकिना महिलाओं में चैंपियन बने थे। विम्बलडन इकलौता ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन कोई नेशनल टेनिस एसोसिएशन नहीं करता है। इसे ऑल इंग्लैंड क्लब आयोजित करता है। टेनिस से जुड़े हर खिलाड़ी के लिए ये खेल बहुत ज्यादा मायने रखता है। इस खेल में अब तक कई सारे बड़े खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर अपना नाम बनाया है।

अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी 

कल से ऑल इंग्लैंड क्लब लंदन में ये खेल शुरु होने जा रहा है। 146 साल पुराने इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का यह 136वां संस्करण है। जिसमें इस बार खिलाड़ियों को करीब 465 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। ये अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है। पिछले साल पुरुष और महिला चैंपियन को करीब 20.85 करोड़ रुपए मिले थे।

इस टूर्नामेंट में अब तक विम्बलडन जीतने वाली महिला खिलाड़ियों के नाम हैं – 

  • USA की मार्टिना नवरातिलोवा – 9 बार
  • जर्मनी की स्टेफी ग्राफ – 7 बार
  • USA की सेरेना विलियम्स – 7 बार
  • USA की वीनस विलियम्मस  -5 बार
  • USA की बिली जीन किंग – 4 बार
  • USA की क्रिस एवर्ट – 3 बार
  • ऑस्ट्रेलिया की इवोन गुलागोंग – 2 बार
  • चेक रिपब्लिक की पेट्रा क्वितोवा – 2 बार

पुरुषों में इन्होने जीता विम्बलडन

  • स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर – 8 बार
  • USA के पीट सम्प्रास – 7 बार
  • सर्बिया के नोवाक जोकोविच – 7 बार
  • स्वीडन के ब्योर्न बोर्ग – 5 बार
  • USA के जॉन मैकेनरो – 3 बार
  • जर्मनी के बोरिस बेकर – 3 बार
  • ग्रेट ब्रिटेन के जॉन न्यूकॉम्ब – 2 बार
  • स्पेन के राफेल नडाल- 2 बार
  • USA के जिमी कॉनर्स – 2 बार
  • स्वीडन के स्टीफन एडबर्ग- 2 बार
  • ग्रेट ब्रिटेन के एंडी मरे – 2 बार
  • ऑस्ट्रेलिया के रॉड लेवर – 2 बार

कल से शुरु होने वाले इस शानदार खेल के लिए खिलाड़ी और दर्शक दोनों तैयार हैं। खेल 3 जुलाई से शुरु होकर 16 जुलाई तक चलेगा। भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे खेल शुरु होगा। जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments