Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडटमाटर ने तोड़ा दम, आम आदमी का चेहरा हुआ लाल

टमाटर ने तोड़ा दम, आम आदमी का चेहरा हुआ लाल

भारी बारिश के चलते टमाटर के भाव आज आसमान छू रहे हैं। महज दो दिनों के अंतराल में इतने बढ़े भाव से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। आज कई राज्यों में सुबह से ही सब्जी मार्केट में हलचल नज़र आ रही है, जहां लोग अलग-अलग दुकानों पर टमाटर के भाव पता कर रहे हैं, पर कीमत कम नहीं मिल रही है। मानसून की शुरुआत में ही अत्याधिक बारिश ज़ारी है, कई राज्यों में येलो और रेड अलर्ट भी जारी किया है। जिसका सीधा असर सब्जियों के भाव पर पड़ता जा रहा है।

महाराष्ट्र सहित उत्तर पूर्वी भारत में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो हो गई है। टमाटर हर किचन की शान होता है। जिसके बिना खाने की थाली पर बहुत असर पड़ता है। दो दिन पहले टमाटर के भाव 40 रुपए प्रति किलो था पर आज ये ढाई गुना अधिक कीमत पर मिल रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां भी क्लिक करें

ये पहली बार नहीं जब टमाटर के प्राइज इतने ज्यादा बढ़े हैं। अधिक बारिश होने से इसके दाम हमेशा बढ़ ही जाते हैं। जानकारों का ये भी कहना है की इसकी खेती करने वाले किसानों में भी पहले की तरह रुचि नहीं रही है। ये भी बहुत बड़ी वजह है टमाटर के भाव बढ़ने की। खैर इस माह के अंत तक तो टमाटर के प्राइज कम होने के कोई आसार नहीं है। ये भी संभव है की आनेवाले दिनों में कीमत और अधिक बढ़ जाएं।

कई राज्य ऐसे भी है जहां सिर्फ टमाटर नहीं अन्य सब्जियों के भाव भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। बाजार में फलों की भी कमी नज़र आ रही है। चाय की शान अदरक के भाव भी बहुत ज्यादा हो गए हैं, अदरक के दाम लगभग 150 रुपए प्रति किलो के ऊपर चले गए हैं। इस सभी बढ़ते भाव को देखकर  आमआदमी सिर्फ दाल रोटी खाने पर मजबूर हो जाएगा। पर सवाल ये भी है की दाल में तड़का टमाटर के बिना कैसे लगेगा ?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments