Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनअपने परोपकारी कार्यों की वजह से ही ये कहलाते हैं "थलापति"

अपने परोपकारी कार्यों की वजह से ही ये कहलाते हैं “थलापति”

साउथ के टैलेंटेड एक्टर जिन्हें उनके फैंस “थलापति विजय” तो कभी विजय के नाम से जानते हैं वे आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। साल 1992 में उन्होंने फिल्म “नालय थिरपू” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पुली, सरकार और सुपरहिट फिल्म मास्टर जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। इनके फैंस को इनकी हर फिल्म का इंतजार रहता है। यही वजह है की थलापति साउथ ही नहीं बल्कि भारत के सुपर स्टार माने जाते हैं। विजय आज अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उन्हें बधाईयां भेज रहे हैं। विजय जितने अच्छे एक्टर हैं उनके ही बेहतर इंसान भी हैं, ये लोगों की मदद के लिए कई सारे कार्य करते हैं। यही वजह है की इनके फैंस के लिए ये थलापति माने जाते हैं..

एक्टर विजय का पूरा नाम जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर है। 22 जून 1974 को चेन्नई में इनका जन्म हुआ। आज दुनियाभर में इनके फैंस हैं, जो इनकी फिल्मों को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। पर विजय की बात करें तो वे महानायक अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और कमल हसन के बहुत बड़े फैन हैं। भले ही ये फिल्मी बैग्राउंड से संबंध रखते हैं पर आज इनकी खुद की बड़ी पहचान है। विजय अपनी साउथ की फिल्मों के सबसे महंगे एक्टर भी है, हाल ही में इन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म साइन की है, जिनका नाम अभी रिलीज नहीं हुआ है।

कई बड़े अवॉर्ड इनके नाम

 

अपने फिल्मी करियर में विजय अब तक 66 फिल्में लीड रोल में कर चुके हैं। कई बड़े सम्मान और अवॉर्ड इनके नाम है। स्टार इंडिया ने इन्हें आठ विजय पुरस्कार, तमिलनाडु सरकार ने तीन तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक SIIMA पुरस्कार सहित कई पुरस्कार इन्हें मिले हैं। भारतीय हस्तियों की कमाई के आधार पर उन्हें फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में कई बार शामिल किया गया है।

एक्टर के साथ पॉपुलर सिंगर

 एक्टर के साथ विजय एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने फिल्म ‘थुपक्की’ में ‘गूगल गूगल’ गाना गाया था जो बेहद पॉपुलर हुआ। इसके लिए विजय को सबसे पॉपुलर तमिल गाने का अवॉर्ड भी मिला था। वे एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, उनकी माता शोभा चंद्रशेखर साउथ कि एक प्रसिद्ध गायिका हैं। उन्हें संगीत की प्रेरणा अपनी माता से मिली।

अपनी फैन को बना लिया लाइफ पार्टनर

थलापति विजय की पत्नी का नाम संगीता सोर्नलिंगम है। जो एक श्रीलंकाई तमिल हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 1999 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी। इनकी लव स्टोरी में सबसे खास बात ये है की संगीता इनकी फैन के तौर पर इनसे मिलने आयी थी। विजय अपनी इस फैन को दिल दे बैठे, और बात शादी तक पहुंच गई। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। इनके बेटे का नाम, जेसन संजय और बेटी का नाम दिव्या शाशा है।

जल्द ही आनेवाले हैं बड़े बजट की फिल्म में

थलापति विजय इन दिनों ‘लियो’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। ये एक गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म है। इस साल 19 अक्टूबर 2023 को फिल्म रिलीज होने की संभावना है। इस तमिल फिल्म को हिंदी, कन्नड और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। जिसका फर्स्ट लुक आज रिलीज हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments