Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडअंबानी परिवार ने न्यू बोर्न बेबी को दिया संस्कृत भाषा में ये...

अंबानी परिवार ने न्यू बोर्न बेबी को दिया संस्कृत भाषा में ये नाम

कुछ दिन पहले ही अंबानी परिवार में नए मेहमान का आगमन हुआ है, जिसका खास वेलकम किया गया। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया। इससे पहले आकाश और श्लोका का एक बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी है। ये कपल दूसरी बार माता-पिता बना है, उनके घर बेटी का जन्म हुआ। घर की इस सबसे छोटी सदस्य के नाम को लेकर सभी में उत्सुकता बनी हुई थी, जिसको लेकर आज अनाउंसमेंट हो चुकी है। इस प्यारी सी बेबी को “वेदा” नाम दिया गया है। दादा मुकेश अंबानी और दादी नीता अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी के साथ मिलकर इस नाम की घोषणा की है।

बड़े भाई ने शेयर किया नाम

31 मई को अंबानी परिवार की सबसे छोटी सदस्य का जन्म हुआ। जिसका नाम आज रखा जा चुका है। ये बच्ची अब वेदा आकाश अंबानी के नाम से जानी जाएगी। इस नाम का अर्थ बताते हुए वेदा के बड़े भाई पृथ्वी ने अपनी खुशी जाहिर की। वेदा संस्कृत नाम है, जिसका अर्थ होता है “ज्ञान”। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये अनाउंसमेंट हुई वैसे ही लोगों का रिएक्शन आने लगा। कई लोगों ने इस नाम की तारिफ की, तो किसी ने टैग किया की उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के लिए ये नाम सोचा था।

जल्द ही अंबानी परिवार में बजेगी शहनाई

 

आकाश अंबानी की शादी हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से मार्च 2019 में मुंबई में एक शानदार समारोह में हुई थी। इस शादी में कई बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। इसके बाद दिसंबर 2020 में श्लोका ने बेटे पृथ्वी को जन्म दिया। इसके बाद अब साल 2023 में उनके घर बेटी का आगमन हुआ। अंबानी परिवार की बात करें तो जल्द ही इस घर में छोटी बहू आनेवाली है। छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से जल्द ही होने वाली है, इस साल के शुरुआत में दोनो की सगाई हुई है। अब जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments