Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडबेबी "राहा" पहली बार अपनी बुआ "करीना कपूर" से मिलने पहुंची

बेबी “राहा” पहली बार अपनी बुआ “करीना कपूर” से मिलने पहुंची

स्टार्स से अधिक इन दिनों उनके बच्चें चर्चा में छाए रहते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती है बेबी राहा। जिनकी पिक्चर अब तक मीडिया में नहीं आयी है। आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का नाम गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होता रहता है। फैंस इस स्टार कपल की बेटी की एक झलक देखने को बेताब हैं, जिसमें अभी और देरी है। फिलहाल बेबी राह आज पहली बार अपनी बुआ करीना कपूर खान से मिलने के लिए उनके घर पहुंची। जिसे फेमस मीडिया हाउस ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही अच्छी खासी लाइमलाइट हासिल कर ली है…

रणबीर कपूर की बहन करीना कपूर के घर पहली बार आज बेबी राहा का स्वागत हुआ। जहां वे अपने बड़े भाई तैमूर और जेह से मिली। राहा कपूर खानदान की सबसे छोटी सदस्य हैं, जो सभी की लाड़ली हैं। मां आलिया भट्ट के साथ जब वे बुआ करीना के घर पहुंची तो पैपराजी ने ये वीडियो कैप्चर कर लिया। जिसमें राहा का चेहरा छुपा दिया गया है। क्योंकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म के साथ ही बच्ची के चेहरे को मीडिया में लिक ना होने देने की गुजारिश की थी। इस निर्णय का मीडिया ने स्वागत भी किया, जिस वजह से अब तक राहा की फोटो लिक नहीं हुई है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मार्च 2023 में शादी की जिसके बाद नवंबर में आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया। राहा कपूर अब 7 महीने की हो चुकी हैं। करीना कपूर के घर पहुंची आलिया भट्ट ने व्हाइट वन पीस पहना था, उन्होंने राहा को अपनी गोद में ले रखा था। जो उनके सीने से चिपकी थी, ये क्यूट फोटो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments