Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडबड़ी घटना: पलक झपकते ही गंगा नदी में समा गया विशाल पुल

बड़ी घटना: पलक झपकते ही गंगा नदी में समा गया विशाल पुल

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बिहार के भागलपुर में भी एक बड़ी घटना हो गई। रविवार शाम को खगड़िया अगुवानी सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल अचानक गिर गया। नदी पर बना ये विशाल पुल चंद मिनटों में ध्वस्त हो गया। इस घटना को स्थानिय लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया। इस निर्माणाधीन पुल की खास बात ये है कि ये पुल दूसरी बार गिरा है… क्या है इसकी पूरी कहानी जानिए आगे…

बिहार के भागलपुर में खगड़िया-अगुवानी सुल्तानगंज के बीच गंगा दिन पर आज निर्माणाधीन पुल पलक छपकते ही धराशायी हो गया। पुल के 3 बड़े-बड़े पिल्लर भी नदी में समा गए। इस पुल का निर्माण एक बार और किया जा चुका था, पर 1 साल के अंदर ये अब तक दो बार गिर चुका है। जिसके पीछे बड़ी खामियां नजर आ रही हैं।

डीडीसी भागलपुर कुमार अनुराग के अनुसार निर्माणाधीन पुल शाम के करीब 6 बजे गिरा है। जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन मौके पर है। डीसीसी ने यह भी बताया कि, पुल निर्माण निगम से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है, जल्द ही पुल के गिरने की सही जानकारी मिल जाएगी।

इस पुल के निर्माण का ठेका एसपी सिंगला कंपनी के पास है। इस पुल का शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार ने 2014 में किया था। जबकि पुल का निर्माण 2015 से शुरु हुआ। 1 साल के अंदर ये पुल अब तक दो बार गिर चुका है। जो की बड़ी लापरवाही का अंजाम है। पुल के निर्माणाधीन होने की वजह से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो ओडिशा रेल हादसे के बाद इस पुल के गिरने से भी बड़ी संख्या में जानें जा सकती थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments