Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनहोठों की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देते हैं लिप लाइनर

होठों की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देते हैं लिप लाइनर

लिपस्टिक हर महिला के मेकअप का सबसे मेन पार्ट होता है। सुंदर नैन नक्श पर सिर्फ लिपस्टिक लगाने से चार चांद लग जाते हैं। अधिकांशत: यही होता है, नो मेकअप लुक पसंद करने वाली गर्ल्स और महिलाएं मेकअप में सिर्फ लिपस्टिक पसंद करती हैं। होंठों पर सजे ये सुंदर रंग उनकी सुंदर को बढ़ाते हैं। ऐसे में लिपस्टिक का सही इस्तेमाल करना आना जरुरी होता है। जी हां ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, पर हां लिपस्टिक को एप्लाई करने का सही तरीका अपनाना जरुरी है, तभी ये अच्छी लगती है। नहीं तो इधर-उधर से फैल रही लिपस्टिक आपके मेकअप को भद्दा साबित कर सकती है। लिपस्टिक लगाने का सही तरीका है लिप लाइनर का प्रयोग करना। तो आगे जानिए कैसे एक लिप लाइनर आपके होठों को और भी आकर्षक बना देता है..

स्त्री के हर अंग को निखारने के लिए मेकअप की चीजें बनाई गई है, सुंदर आंखों के लिए काजल, मांग के लिए सिंदूर, हाथों के लिए मेंहदी, उन्हीं में से एक है होठों के लिए लिपस्टिक या लाली। मेकअप के हर एक पार्ट को अप्लाई करने का एक सही तरीका होता है। उसी प्रकार होठों पर लिपस्टिक लगाने के लिए लिप लाइनर का प्रयोग बहुत जरुरी होता है। ये होठों को आकर्षक बना देते हैं। लिप मेकअप में सिर्फ लिपस्टिक लगाना सही नहीं माना जाता है।

बड़े होठों के लिए बहुत जरुरी लिप लाइनर

शरीर की बनावट सभी की अलग-अलग होती है। ऐसे में कभी हीन भावना ना लाएं बल्कि उसे स्वीकार करें। यदि आपके होठ बड़े हैं, और आपको ये बनावट पसंद नहीं आती तो ऐसे में आप परेशान ना हो। बस लिप लाइनर को अपने मेकअप में हमेशा के लिए शामिल कर लें। एक सुंदर छोटे आकार के लिप को लाइनर से सेप दें, और बस पसंदीदा लिपस्टिक लगाकर उन्हें सजा लें। बड़े होठों को लिप लाइनर से आसानी से छोटा आकार दिया जा सकता है।

छोटे लिप शेप को बड़ा करने में सहायक 

जिस प्रकार बड़े होठों को लिप लाइनर के जरिए छोटा आकार दिया जा सकता है, उसी प्रकार बेहद छोटे होठों को बड़ा शेप लिप लाइनर से दिया जा सकता है। कई लड़कियों में ये समस्या देखी जाती है की उनके होठों की बनावट बहुत बारीक होती है। ऐसे में ये समस्या भी लिप लाइनर के साथ सुलझ जाएंगी।

कटे-फटे होठों को आकार देने में सहायक 

कई लड़कियों के होठों का आकार थोड़ा कटा या थोड़ा टेढ़ा-मेढ़ा होता है, ऐसे में उन्हें स्पेशल ओकेशन पर बहुत डाउन फील होता है। ऐसे में लिप लाइनर के जरिए वे अपने होठों को सही शेप देकर उन्हें सजा सकती हैं, और किसी को पता भी नहीं चलता की उन्हें ऐसी कोई समस्या है।

लिपस्टिक फैलने की समस्या से मिलती है निजात 

कई बार कोई प्रॉब्लम नहीं होती फिर भी लिप लाइनर लगाना सही होता है। क्योंकि जल्दी-जल्दी में मेकअप करने के दौरान लिपस्टिक फैलने की प्रॉब्लम से हर महिला जूझती है, ऐसे में यदि लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाएं तो बिंदास होकर लिपस्टिक लगाई जा सकती है। आउट लाइन बनी होने की वजह से लिपस्टिक बाहर नहीं फैलेगी।

मार्केट में उपलब्ध हैं ये फेमस लिप लाइनर 

मार्केट में कई सारे खास ब्रांड के लिप लाइनर उपलब्ध है, जिनकी मदद से आप अपने होठों की रंगत को बढ़ा सकती हैं। जिनकी कीमत आपके बजट के अनुसार ही है। आप आसानी से इन्हें प्रयोग कर सकती हैं। कुछ खास ब्रांड जो इन दिनों बहुत ज्यादा चलन में हैं उनके नाम ये रहे..

  • मेबेलिन न्यूयॉर्क कलर सेंसेशनल शेपिंग लिप लाइनर
  • मी नाउ सुपर मैट लिप लाइनर पेंसिल
  • स्विस ब्यूटी बोल्ड मैट लिपलाइनर
  • लक्मे परफेक्ट डेफिनिशन लिप लाइनर
  • वेट एन वाइल्ड कलर आइकन लिप लाइनर
  • एज लिप लाइनर पर लिपिंग शुगर कॉस्मेटिक्स
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments