Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूड5 एक्ट्रेसेस जो बाइक का शौक भी रखतीं हैं और देखरेख भी...

5 एक्ट्रेसेस जो बाइक का शौक भी रखतीं हैं और देखरेख भी खुद करती हैं

बाइक राइडिंग का शौक अधिकांश पुरुषों को ही होता है ऐसा माना जाता है। पर समय के साथ ये दायरा भी बढ़ता जा रहा है, आज महिलाओं में भी बाइक चलाने का अच्छा खासा शौक दिखाई देने लगा है। महिलाएं कई रैलियों में भी शामिल होती नजर आती हैं, इसके साथ ही बाइक रेस में भी पार्टिसिपेट करती नजर आती हैं। हमारे बॉलीवुड में भी कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो बाइक लवर मानी जाती हैं। ये सिर्फ बाइक चलाने का शौक नहीं रखती बल्कि उनके बारे में नॉलेज भी रखती हैं। अपनी बाइक की वे देखरेख भी करना पसंद करती हैं। तो बताते हैं ऐसी 5 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें बाइक राइडिंग का बेहद शौक हैं और वे अक्सर सड़कों पर बाइक दौड़ाती नजर आती हैं, वो भी एकदम बिंदास…

गुल पनाग

मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं गुल पनाग बहुत ही प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं।  गुल को बाइक चलाना इतना पसंद हैं कि उनकी शादी में सभी बराती बाइक पर ही आए थे। इस नई चीज को देखकर यह कहा जा सकता है कि गुल की शादी की तस्वीरों ने उस समय आज की मॉडर्न ब्राइड का ट्रेंड सेट किया। साल 2016 में गुल सर्टिफाइड कमर्शियल पायलट भी बन गई हैं। गुल अपनी बाइक की देखरेख भी खुद करती हैं, वे कई रैलियों में भी शामिल हो चुकी हैं। इसके साथ ही वे अपने बेटे को बाइक पर सामने बैठाकर बाइक चलाती नजर आती रहती हैं। गुल को बाइक राइडिंग का इतना शौक है की वे हर तरह की बाइक आसानी से चला लेती हैं।

कल्कि कोचलिन

कल्कि को बाइक से बहुत लगावा है। इस अभिनेत्री ने एक शौक के रुप में मोटरसाइकिल चलाना शुरु किया और अपने बाइकर पिता के साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों की यात्रा की। कल्कि अब मोटरसाइकल चलाती हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है घुड़सवारी करना भी पसंद करती हैं। वे बाइक के बारे में अच्छा खासा नॉलेज भी रखती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने यूनिक काम के लिए जानी जाती हैं। इसी में से एक है उनका बाइक प्रेम। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी क्वांटिको फिल्म के बाद एक शानदार बाइक खरीदी थी। उन दिनों उनको बाइक चलाना बहुत पसंद होता था। ये बाइक थी धांसू हार्ले डेविडसन सुपरलो। प्रियंका का ये अंदाज भी उनके फैंस को बहुत पसंद आया। प्रियंका शादी के बाद इन दिनों लॉस एंजिल्स में रहती हैं, और इन दिनों वे वाटर बाइक चलाती हैं।

अनुष्का शर्मा

एक समय ऐसा था की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बाइक का फोबिया था। पर अपने इस डर को दूर करने के लिए उन्होंने कई फिल्मों के लिए बाइक चलाना सीखा और उसके बाद उन्हें बाइक राइडिंग से लगाव हो गया। वे कई फिल्मों में बिंदास बाइक चलाते नजर आयी हैं। अपनी पहली फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” में भी वे बाइक चलाते नजर आयी थीं।

सोनाक्षी सिन्हा

इन्हें यू ही दबंग गर्ल नहीं कहा जाता है, इनके काम भी दबंग होते हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा मुंबई की सड़कों पर रॉयल एनफील्ड चलाती नजर आयी थीं। इससे पहले भी वे बाइक चलाते नजर आयी हैं। सोनाक्षी को बंद एसी कार की वजह खुली हवा में बाइक चलाना ज्यादा पसंद हैं। उन्हें बाइक राइडिंग का बेहद शौक हैं, उनके पास कई तरह की बाइक हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments