Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडजानिए सगाई के लिए मोतियों से जड़ा आईवरी सूट क्यों चुना परिणीति...

जानिए सगाई के लिए मोतियों से जड़ा आईवरी सूट क्यों चुना परिणीति ने..

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आखिरकर 13 मई को सगाई कर ली। इस शानदार सगाई में फैमिली मेंबर्स और राजनेता उपस्थित हुए। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित हुए। परिणीति चोपड़ा की सिस्टर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस सगाई के लिए भारत आयी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा अब ऑफिशियली एक-दूजे के हो गए हैं। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। इस खास लम्हें को यादगार बनने के लिए सिंगर मीका सिंह ने परफॉर्म भी किया। अब बात करते हैं परिणीति के आउटफिट की, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लगी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा कई दिनों से साथ नजर आ रहे थें। अब दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को फिक्स कर लिया है, अब उनके फैंस को शादी का इंतजार है। इस सगाई के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी उपस्थित हुई और उनके साथ व्यस्तता के चलते निक जोनस उपस्थित नहीं हुए।

परिणीति का यूनिक लुक 

सगाई के लिए परिणीति ने सलवार कमीज को चुना। जिसमें वे बेहद सुंदर नजर आयीं। इस आईवरी कलर के सलवार सूट में उनकी सुंदरता और आकर्षक लग रही थी। इस यूनिक आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस की सगाई वाली इस ड्रेस पर काफी हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिस वजह से इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा था। इसकी किनारियों को सजाने के लिए हजारों मोतियों का इस्तेमाल किया गया, जो बिल्कुल नया था। हैवी ज्वेलरी के साथ परिणीति ने ग्लोसी मेकअप कैरी किया था।

इस वजह से चुना मोतियों के डिजाइन को 

परिणीति और राघव अपने लुक को लाइट ही रखना चाहते थे इसलिए दोनों ने आईवरी कलर को चुना। इसके साथ ही किसी प्रकार का कोई हैवी डिजाइन भी उन्हें नहीं चाहिए था। मनीष मल्होत्रा ने इसलिए मोतियों का इस्तेमाल किया। जिससे रॉयल लुक भी नजर आया और लाइट भी नजर आया।

राघव ने कैरी की शानदार अचकन 

राघव चड्डा भी रॉयल लुक में नजर आए। उन्होंने भी आईवरी कलर की अचकन ड्रेस कैरी की थी। इस लुक में वो बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे। राघव चड्ढा की ड्रेस को उनके अंकल पवन सचदेवा ने डिजाइन किया है। राघव चड्डा आम आदमी पार्टी से हैं।

गेस्ट की लंबी लिस्ट 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित हुई। जिसमें कई VIP गेस्ट शामिल हुए। पंजाब सीएम भगवंत मान, कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम, आदित्य ठाकरे, राजीव शुक्ला, अनुराधा प्रसाद, प्रियंका चतुर्वेदी, कपिल सिब्बल और उनकी वाइफ प्रोमिला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उपस्थित हुए। शानदार सगाई के बाद अब सभी को इंतजार है दोनों की शादी का। प्रियंका चोपड़ा ने बहन की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की और उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments