Friday, September 20, 2024
HomeखेलIPL का 1000वां मैच आज हुआ पूरा, साल 2008 में शुरु हुआ...

IPL का 1000वां मैच आज हुआ पूरा, साल 2008 में शुरु हुआ था पहला सीजन

साल 2008 में पहले आईपीएल मैच की शुरुआत हुई थी। पहले सीजन में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। अन्य देशों में चल रही इस सीरीज के क्रिकेट को फैंस बहुत पसंद करते हैं। उसी थीम को ध्यान में रखकर भारत में भी आईपीएल की शुरुआत हुई, और क्रिकेट प्रेमियों को ये बहुत पसंद आया। तब से अब तक आईपीएल मैच हर साल भारत में भी खेला जा रहा है। आज आईपीएल के 1 हजार मैच पूरे हो रहे है, और इसके साथ ही आज क्रिकेटर रोहित शर्मा का बर्थडे भी है। आईपीएल हर सीजन के साथ नए रिकॉर्ड दर्ज करते जा रहा है, इसी क्रम में अब 1000 मैच पूरे करने का रिकॉर्ड बन चुका है।

उभरते खिलाड़ियों को मिला अवसर

क्रिकेट के दिवानें हर साल IPL मैचों का बहुत बेसर्बी से इंतजार करते हैं। सीरीज शुरु होते ही अंतिम मैच तक दर्शकों का जोश बना रहता है। हर साल आईपीएल से देश को बहुत मुनाफा भी मिलता है। आईपीएल के जरिए कई उभरते नए खिलाड़ी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर भी मिला है।

2023 IPL का 16वां सीजन 

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआथ 2008 में हुई थी, पर इसके बोर्ड की स्थापना 2007 में ‌‌BCCI के सदस्य ललित मोदी ने की थी। IPL का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था। 2023 में खेला जा रहा आईपीएल का ये 16वां सीजन है।

रोहित शर्मा का आज जन्मदिन 

आईपीएल में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं। जिनका आज 30 अप्रैल को जन्मदिन हैं। इनकी कप्तानी में मुंबई टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। इस सीजन में भी उनका जलवा बरकरार है। रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ। भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ियों में से एक माने जाने हैं रोहित शर्मा। इनके फैंस आज उन्हें बर्थडे पर सोशल मीडिया पर लगातार बधाईयां दे रहे हैं, और रोहित शर्मा मैदान में अपने खेल से फैंस को खुश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments