Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडसाल का पहला सूर्य ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

साल का पहला सूर्य ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है, जो की वैशाख आमावस्या के दिन लग रहा है। ऐसे में सूर्य ग्रहण पर पितरों के तर्पण का विशेष महत्व माना जाता है, दान पुण्य का लाभ मिलता है। ग्रहण का पूरा समय है सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक, कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी। चूंकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

ग्रहण का मतलब क्या है 

विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है, दूसरी तरफ पौराणिक मान्यता के अनुसार ग्रहण राहु-केतु की वजह से होता है। पूरी कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय स्वरभानु नामक एक रक्षस अमृतपान करने के लिए छल से देवताओं के बीच बैठ गया था। जिसे चंद्र और सूर्य देव पहचान गए और सारा वृतांत मोहिनी का रुप धरकर अमृतपान करवा रहे विष्णु जी को बता दिया। विष्णु जी ने क्रोध में आकर स्वरभानु का सिर धड़ से अलग कर दिया। राक्षस का सिर राहु और धड़ केतु कहलाया। भेद खुलने के कारण राहु-केतु की चंद्र और सूर्य देव से दुश्मनी हो गई। यही वजह है कि समय-समय पर राहु-केतु, चंद्र और सूर्य को ग्रसित करते हैं, जिससे सूर्य और चंद्र ग्रहण लगता है।

इस राशि पर प्रभाव

साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव जानकारों के अनुसार मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में पड़ेगा। मेष राशि में 19 साल बाद सूर्य ग्रहण रहेगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण की अवधि में भगवान के जाप करने का खास महत्व है। इसके साथ ही गायत्री मंत्र का निरंतर जाप करना सही रहता है। इन मंत्रों के प्रभाव से मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है और किसी तरह की आर्थिक हानि नहीं होती।

इस राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण

ये सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृष राशि, धनु राशि, मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। धनु राशि वालों की धन में वृद्धि होगी, लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। गंभीर बीमारी में सुधार होगा। छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। मीन राशि वालों के जीवन में कोई अतिथि का आगमन होगा जो सही राह दिखाएगा। कार्य में सफलता मिलेगी, वहीं वृषभ राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सूर्य ग्रहण आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments