Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडएक सैंडविच की कीमती इतनी, जिसमें आम आदमी का मंथली रेंट-राशन चुक...

एक सैंडविच की कीमती इतनी, जिसमें आम आदमी का मंथली रेंट-राशन चुक जाए 

किसी सैंडविच की कीमत ज्यादा से ज्यादा कितनी हो सकती है 5 सौ से 1 हजार रुपए तक की। पर क्या आपने कभी सोचा है की ब्रेड से बने इस स्नैक की कीमत दस रुपए से ज्यादा भी हो सकती है, नहीं ना? पर ऐसा हो रहा है। मार्केट में नया दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच आ गया है, जिसकी एक पीस की कीमत में आम आदमी का पूरे महीने का राशन आ जाए और मकान का किराया भी चुकता हो जाए। यहीं नहीं राशन और रेंट के बाद पैसे बच भी जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे की इतना महंगा सैंडविच आखिर होता भी होगा क्या? तो हम बताते हैं आपको इसके बारे में और कहां मिलेगा ये सैंडविच और क्या है इसकी कीमत..

न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में ऐसा सैंडविच तैयार किया गया है, जो दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच बन गया है। इस सैंडविच का नाम पिछले 7 सालों से दुनिया में सबसे महंगे सैंडविच के तौर पर दर्ज है। यही नहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में   भी इस सैंडविच का नाम दर्ज हो चुका है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार ये दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच माना गया है। जिसकी कीमत है 17500 रुपए, जी हां, अब तक आपने एक सैंडविच के लिए इतने पैसे कभी खर्च नहीं किए होंगे पर जिन लोगों ने इसका स्वाद चखा है वे इसके लिए इतनी बड़ी कीमत देने को भी तैयार हो रहे हैं।

ऐसा क्या है इस सैंडविच में?   

 

इस सैंडविच को बनाने के लिए फ्रेंच पुलमैन शैंपेन ब्रेड के दो पीस तैयार किए जाते है। जिस पर सोने की परतों को लगाया जाता है। सैंडविच बनाने में ट्रफल बटर का इस्तेमाल किया जाता है और वहां का सबसे महंगा दुर्लभ इटैलियन नस्ल की गाय के दूध से तैयार किया गया “चीज” लगाया जाता है। ये चीज दो परतों के बीच रखा जाता है। सैंडविच को खास डिप के साथ क्रिस्टल प्लेट में सर्व किया जाता है। इसे बनाने वाले शेफ कहते हैं कि इस सैंडविच को कम से कम 48 घंटे पहले ऑर्डर करना पड़ता है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीज़ें एकत्रित करने में थोड़ा समय लगता है। न्यूयॉर्क में इन दिनों इस सैंडविच की चर्चा सबसे ज्यादा है। हां अमीरों के लिए इसे खाना आसान हैं, वहीं आम लोगों को इसके लिए अपनी जमापूंजी खर्च करनी पड़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments